menu-icon
India Daily

धर्मेंद्र की देखी हुई आखिरी फिल्म थी 'बंटवारा 1947' , सनी देओल हुए इमोशनल

राजकुमार संतोषी ने बताया कि बंटवारा 1947 धर्मेंद्र जी की आखिरी फिल्म थी, जिसे उन्होंने पूरा देखा था. संतोषी जी ने कहा, 'धर्म जी की इस फिल्म पर बहुत बड़ी दुआएं हैं. जब मैंने उन्हें फिल्म का नैरेशन सुनाया था तो उनकी आंखों में आंसू आ गए थे. उन्होंने पूरी टीम को आशीर्वाद दिया.'

antima
Edited By: Antima Pal
धर्मेंद्र की देखी हुई आखिरी फिल्म थी 'बंटवारा 1947' , सनी देओल हुए इमोशनल
Courtesy: X

Sunny Deol Gets Emotional: सनी देओल की आगामी फिल्म बंटवारा 1947 का ट्रेलर लॉन्च बुधवार को मुंबई में धूमधाम से हुआ. इस इवेंट में सनी देओल, डायरेक्टर राजकुमार संतोषी, शबाना आजमी, करण देओल और पूरी टीम मौजूद थी. लेकिन सबसे यादगार पल वो था जब संतोषी जी ने फिल्म से जुड़ी एक खास बात बताई और सनी देओल की आंखें भर आईं.

धर्मेंद्र की देखी हुई आखिरी फिल्म थी 'बंटवारा 1947' 

राजकुमार संतोषी ने बताया कि बंटवारा 1947 धर्मेंद्र जी की आखिरी फिल्म थी, जिसे उन्होंने पूरा देखा था. संतोषी जी ने कहा, 'धर्म जी की इस फिल्म पर बहुत बड़ी दुआएं हैं. जब मैंने उन्हें फिल्म का नैरेशन सुनाया था तो उनकी आंखों में आंसू आ गए थे. उन्होंने पूरी टीम को आशीर्वाद दिया.'

उन्होंने आगे बताया कि फिल्म देखने के बाद धर्मेंद्र जी बहुत खुश हुए थे. उन्होंने कहा था- 'राज, ये पिक्चर बहुत चलेगी. आप लोगों ने बहुत अच्छा काम किया है.' यह सुनकर सनी देओल भावुक हो गए और उनकी आंखें नम हो गईं. पिता की याद में सनी का यह पल सबको छू गया.

धर्मेंद्र जी पिछले साल नवंबर में सांस की तकलीफ के चलते अस्पताल गए थे. 10 नवंबर को उन्हें भर्ती कराया गया, फिर घर लाया गया. लेकिन 24 नवंबर 2026 को 89 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. ऐसे में पिता की आखिरी फिल्म और उनके आशीर्वाद का जिक्र सनी के लिए बेहद भावुक करने वाला था.

बंटवारा 1947 आमिर खान प्रोडक्शंस द्वारा बनाई जा रही है. फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. ट्रेलर लॉन्च के बाद से दर्शक काफी उत्साहित हैं. फिल्म की कहानी, परफॉर्मेंस और पीरियड वाइब को लेकर अच्छी चर्चा हो रही है.

हालांकि रिलीज के दिन फिल्म को अकेले स्क्रीन्स नहीं मिलेंगे. यह इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 के साथ क्लैश करेगी. दिलचस्प बात ये है कि दोनों फिल्मों में शबाना आजमी अहम भूमिका में हैं. ट्रेलर लॉन्च पर सनी देओल ने फिल्म की टीम को थैंक्स कहा और पिता की याद को भी शेयर किया.