Dhanashree Verma Divorce: मशहूर कोरियोग्राफर और अभिनेत्री धनश्री वर्मा ने हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोरी हैं. भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से तलाक के बाद धनश्री ने एक पॉडकास्ट में अपनी भावनाओं को शेयर किया और अब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक नया पोस्ट डालकर अपने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत की घोषणा की है. उनके इस पोस्ट ने प्रशंसकों के बीच एक्साइटमेंट जगा दी है.
धनश्री ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की, जिसमें लिखा था, 'अब उठने का समय है. अब एक नया अध्याय शुरू होता है.' इस पोस्ट ने उनके प्रशंसकों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि आखिर यह नया अध्याय क्या हो सकता है. क्या यह उनके करियर में कोई नया प्रोजेक्ट है, जैसे कोई फिल्म, बिजनेस वेंचर या फिर निजी जीवन में बदलाव? कुछ लोगों का मानना है कि धनश्री जल्द ही एक रियलिटी शो में नजर आ सकती हैं, जिसके बारे में अफवाहें जोरों पर हैं.

dhanashree verma social media
धनश्री और युजवेंद्र चहल की शादी साल 2020 में हुई थी, लेकिन इस साल की शुरुआत में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया. इस तलाक ने सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बटोरी और धनश्री को ऑनलाइन ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा. हालांकि उन्होंने हमेशा गरिमा और सकारात्मकता के साथ इन चुनौतियों का जवाब दिया. हाल ही में एक पॉडकास्ट में धनश्री ने तलाक के दौरान अपनी भावनाओं को शेयर करते हुए बताया कि वह कोर्ट में भावुक हो गई थीं. फिर भी वह अब अपने करियर और आत्म-विकास पर ध्यान दे रही हैं.
तेलुगु फिल्म में नजर आएंगी धनश्री
धनश्री ने हाल ही में एक तेलुगु फिल्म में डेब्यू करने की घोषणा की है, जिसका नाम 'आकाशम दाती वस्तावा' है. इसके अलावा वह अपने डांस और म्यूजिक प्रोजेक्ट्स में भी बिजी हैं.