menu-icon
India Daily

प्रियंका चोपड़ा संग बिस्तर पर निक जोनस को ये काम करना बिल्कुल नहीं पसंद! Video

निक ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी और प्रियंका की बेडरूम की आदतें बिल्कुल अलग हैं. जहां प्रियंका को बिस्तर पर लेटकर टीवी देखना पसंद है, वहीं निक को यह बिल्कुल पसंद नहीं. निक का कहना है कि बिस्तर सिर्फ सोने के लिए होता है, न कि टीवी देखने के लिए. उन्होंने मजेदार अंदाज में खुलासा किया कि जब प्रियंका बिस्तर पर टीवी देखती हैं, तो वह पास में कुर्सी खींचकर बैठ जाते हैं.

antima
Edited By: Antima Pal
प्रियंका चोपड़ा संग बिस्तर पर निक जोनस को ये काम करना बिल्कुल नहीं पसंद! Video
Courtesy: social media

Nick Jonas Bedroom Rule: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों में चर्चा का केंद्र बनी रहती है. छह साल पहले शादी के बंधन में बंधे इस कपल ने 2022 में अपनी बेटी मालती का स्वागत किया. दोनों की क्यूट केमिस्ट्री और फैमिली लाइफ फैंस को खूब पसंद आती है. लेकिन हाल ही में निक जोनस ने अपनी एक ऐसी बेडरूम आदत का खुलासा किया, जो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है.

निक ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी और प्रियंका की बेडरूम की आदतें बिल्कुल अलग हैं. जहां प्रियंका को बिस्तर पर लेटकर टीवी देखना पसंद है, वहीं निक को यह बिल्कुल पसंद नहीं. निक का कहना है कि बिस्तर सिर्फ सोने के लिए होता है, न कि टीवी देखने के लिए. उन्होंने मजेदार अंदाज में खुलासा किया कि जब प्रियंका बिस्तर पर टीवी देखती हैं, तो वह पास में कुर्सी खींचकर बैठ जाते हैं. निक ने हंसते हुए कहा, 'मैं बिस्तर पर टीवी देखने की आदत नहीं डाल सकता. अगर प्रियंका ऐसा कर रही हैं, तो मैं कुर्सी लेकर उनके साथ बैठता हूं.'

यह वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और फैंस इस कपल की इस छोटी-सी नोकझोंक पर खूब हंस रहे हैं. कुछ फैंस ने निक की इस आदत को क्यूट बताया, तो कुछ ने प्रियंका के रिलैक्स्ड अंदाज की तारीफ की. एक यूजर ने कमेंट किया, 'निक का कुर्सी वाला आइडिया तो गजब है!' वहीं, दूसरे ने लिखा, 'प्रियंका और निक की ये छोटी-छोटी बातें उन्हें और प्यारा बनाती हैं.' प्रियंका और निक अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ की झलकियां फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं.