US Israel Iran War

'वह अपने पति की फिल्म को सपोर्ट क्यों नहीं कर सकती?', धुरंधर 2 की सफलता पर चुप क्यों हैं दीपिका पादुकोण?

धुरंधर द रिवेंज की जबरदस्त सफलता के बीच दीपिका पादुकोण की चुप्पी चर्चा का विषय बन गई है. सोशल मीडिया पर यूजर्स सवाल उठा रहे हैं कि आखिर उन्होंने अपने पति रणवीर सिंह की फिल्म को लेकर क्यों किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दे रही हैं.

Social Media
Babli Rautela

मुंबई: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के साथ ही फिल्म ने कमाई के नए रिकॉर्ड बनाना शुरू कर दिया और दर्शकों से पॉजिटिव रिएक्शन भी मिल रहे हैं. लेकिन इस सफलता के बीच एक ऐसा मुद्दा सामने आया जिसने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है. यह मुद्दा है दीपिका पादुकोण की चुप्पी.

जब कोई बड़ी फिल्म रिलीज होती है और खासकर जब उसमें किसी बड़े स्टार की बात हो, तो इंडस्ट्री के कई सितारे सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन साझा करते हैं. इस बार भी कई बड़े कलाकारों ने धुरंधर द रिवेंज की तारीफ की है. लेकिन रणवीर सिंह की पत्नी दीपिका पादुकोण ने अब तक इस फिल्म को लेकर कोई पोस्ट शेयर नहीं किया. यही बात लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है.

सोशल मीडिया पर फैंस ने उठाए सवाल

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने दीपिका की चुप्पी को लेकर नाराजगी जताई है. कुछ लोगों का कहना है कि जब पूरी इंडस्ट्री फिल्म की तारीफ कर रही है, तब दीपिका का चुप रहना समझ से बाहर है. कई यूजर्स ने यह भी कहा कि एक जीवनसाथी के तौर पर उन्हें अपने पति की सफलता पर खुशी जाहिर करनी चाहिए थी. हालांकि कुछ लोग दीपिका का समर्थन भी कर रहे हैं और कह रहे हैं कि यह उनका निजी फैसला हो सकता है.


बॉलीवुड सितारों के लिए निजी जीवन और सार्वजनिक छवि के बीच संतुलन बनाए रखना हमेशा चुनौतीपूर्ण रहा है. दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दोनों ही अपने रिश्ते को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं. ऐसे में किसी भी छोटी बात को लेकर सोशल मीडिया पर बड़ा रिएक्शन आना आम बात बन चुकी है.

क्या हो सकती है चुप्पी की वजह?

दीपिका की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. संभव है कि वह किसी खास मौके का इंतजार कर रही हों या फिर निजी कारणों से सोशल मीडिया से दूरी बनाए हुए हों. यह भी हो सकता है कि वह अपने रिएक्शन को निजी रखना चाहती हों. जब तक उनकी ओर से कुछ साफ नहीं होता, तब तक यह बहस जारी रहने वाली है.

धुरंधर द रिवेंज ने शुरुआती दिनों में ही 200 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है और तेजी से आगे बढ़ रही है. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि त्योहार के चलते फिल्म की कमाई में और उछाल देखने को मिल सकता है.