दीपिका पादुकोण ने उड़ाया पति रणवीर सिंह की दाढ़ी का मजाक, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ वीडियो
Deepika Padukone-Ranveer Singh New Ad: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का अबू धाबी पर्यटन के लिए नया विज्ञापन इंटरनेट पर छा गया है. इस एड में दोनों अपनी शादी की सालगिरह पर डिनर डेट के लिए तैयार होते नजर आ रहे हैं. दीपिका ने रणवीर की दाढ़ी और उनके रोलप्ले पर मजेदार तंज कसा, जिस पर फैंस ने भी खूब रिएक्ट किया.
Deepika Padukone-Ranveer Singh New Ad: बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक बार फिर अपने नए ऐड को लेकर सुर्खियों में हैं. अबू धाबी पर्यटन के लिए बनाए गए इस ऐड में दोनों की केमिस्ट्री और मजेदार बातचीत ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है.
अबू धाबी के खूबसूरत लोकेशन पर शूट किए गए इस एड में दीपिका और रणवीर अपनी शादी की सालगिरह पर डिनर डेट के लिए तैयार होते दिखाई देते हैं. वीडियो की शुरुआत में दीपिका रणवीर को उनकी लंबी दाढ़ी के लिए छेड़ते हुए कहती हैं, 'शेव करना भूल गया बॉन्ड.' इस पर रणवीर हंसते हुए जवाब देते हैं, 'वैसे भी, ये रोलप्ले वाला काम बहुत ही घटिया है.'
दोनों की यह मजेदार नोकझोंक फैंस को बेहद पसंद आ रही है. इस एड को रेडिट पर 'अबू धाबी डायरीज़ फीट दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह' कैप्शन के साथ शेयर किया गया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया.
फैंस को भाया दीपिका का नया लुक
ऐड वीडियो में दीपिका पादुकोण दो अलग-अलग लुक में नजर आईं. पहले हिस्से में उन्होंने क्रीम ब्लेजर और पैंट पहना था, जबकि रणवीर डेनिम जैकेट और पैंट के साथ ब्लैक टी-शर्ट में दिखे. इसके बाद दीपिका लाल रंग की शानदार ड्रेस में दिखाई दीं और रणवीर नीले ब्लेजर के साथ सफेद शर्ट में नजर आए.
Also Read
- Kantara Chapter 1: 'सैयारा' के पीछे हाथ धोकर पड़ी 'कांतारा चैप्टर 1', अहान पांडे की फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ने से रह गई बस इतनी दूर
- Chhath Puja 2025: ठेकुआ से लेकर चना दाल तक, छठ पूजा पर जरूर बनाएं ये 5 ट्रेडिशनल डिशेज, खाकर आ जाएगा मजा!
- IND vs AUS: तीसरे वनडे मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम में किए कई बदलाव, मैक्सवेल सहित इन खिलाड़ियों को मिली एंट्री
एक फैन ने कमेंट किया, 'वह हर बार लाल रंग में कितनी खूबसूरत लगती हैं.' एक अन्य यूज़र ने लिखा, 'दीपिका और रणवीर, कृपया एक रोमांटिक कॉमेडी में साथ काम करें.' वहीं, किसी ने कहा, 'दीपिका उस लाल ड्रेस में कमाल की लग रही हैं, दोनों की केमिस्ट्री शेफ के किस जैसी है.'
ऐड वीडियो पर फैंस का रिएक्शन
एक रेडिट यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, 'दुआ के मम्मी-पापा बहुत खूबसूरत लग रहे हैं.' सोशल मीडिया पर दोनों की तारीफों की बाढ़ सी आ गई है. जहां एक तरफ दीपिका की स्टाइल और एलिगेंस की चर्चा हो रही है, वहीं रणवीर के मजाकिया अंदाज को भी लोग खूब सराह रहे हैं.
अबू धाबी टूरिज्म के पिछले ऐड में दीपिका और रणवीर को हिजाब और पारंपरिक अबाया पहने हुए देखा गया था, जिसको लेकर दीपिका को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया था. उस ऐड में दोनों को अबू धाबी के प्रमुख पर्यटन स्थलों की झलक दिखाते हुए देखा गया था. हालांकि, इस बार दीपिका ने फॉर्मल और वेस्टर्न लुक चुना, जिससे उन्हें तारीफें मिल रही हैं.