menu-icon
India Daily

De De Pyaar De 2 Trailer: अजय देवगन-रकुल प्रीत के बीच में अड़ंगा लगाएंगे आर माधवन, 'दे दे प्यार दे 2' का ट्रेलर आउट

अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार है. फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और यह फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है. 2019 में आई रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'दे दे प्यार दे' ने दर्शकों का दिल जीता था और अब इसका सीक्वल और भी बड़ा और मजेदार होने का वादा कर रहा है.

antima
Edited By: Antima Pal
De De Pyaar De 2 Trailer: अजय देवगन-रकुल प्रीत के बीच में अड़ंगा लगाएंगे आर माधवन, 'दे दे प्यार दे 2' का ट्रेलर आउट
Courtesy: social media

De De Pyaar De 2 Trailer: अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार है. फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और यह फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है. 2019 में आई रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'दे दे प्यार दे' ने दर्शकों का दिल जीता था और अब इसका सीक्वल और भी बड़ा और मजेदार होने का वादा कर रहा है. इस बार कहानी में नया ट्विस्ट ला रहे हैं आर माधवन, जो रकुल के पिता के किरदार में नजर आएंगे.

ट्रेलर की शुरुआत ही अजय और रकुल की शानदार केमिस्ट्री से होती है, जो एक बार फिर प्यार और नोक-झोंक का मसाला लेकर आ रहे हैं. लेकिन कहानी में असली रंग तब भरता है, जब आर माधवन की एंट्री होती है. वह रकुल के सख्त मिजाज पिता के रोल में हैं, जो अजय और रकुल के प्यार में रोड़ा बनते नजर आ रहे हैं. ट्रेलर में हंसी-मजाक, इमोशन्स और धमाकेदार डायलॉग्स का ऐसा कॉकटेल है कि दर्शक हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे.

फिल्म को अंशुल शर्मा ने डायरेक्ट किया है और टी-सीरीज व लव फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है. ट्रेलर में दिखाया गया है कि अजय और रकुल का रिश्ता इस बार और भी पेचीदा हो गया है, क्योंकि रकुल के परिवार, खासकर उनके पिता (माधवन), अजय को स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं. दोनों के बीच उम्र के अंतर को लेकर मजेदार ताने-बाने और कॉमेडी का तड़का दर्शकों को बांधे रखता है.

14 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म

'दे दे प्यार दे 2' में रोमांस, कॉमेडी और फैमिली ड्रामा का सही मिश्रण देखने को मिलेगा. यह फिल्म 14 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फैंस बेसब्री से इस तारीख का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि ट्रेलर ने साफ कर दिया है कि यह फिल्म हंसी, प्यार और मनोरंजन का फुल पैकेज होगी.