Dacoit X Review: हिट या फ्लॉप...? कैसी है आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'डकैत'? यूजर्स ने दिए अपने रिव्यू

आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म डकैत को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की राय बंटी हुई है. कुछ इसे एक बार देखने लायक बता रहे हैं तो कुछ इसे बोरिंग फिल्म कह रहे हैं. सोशल मीडिया पर अलग अलग रिएक्शन मिल रहे हैं.

X
Babli Rautela

मुंबई: फिल्म डकैत आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और इसके साथ ही सोशल मीडिया पर दर्शकों के रिएक्शन की भी बाढ़ आ गई है. आदिवी शेष, मृणाल ठाकुर और अनुराग कश्यप स्टारर इस फिल्म को लेकर X पर मिली जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. फिल्म के रिलीज होते ही दर्शकों ने X पर अपने अनुभव साझा करने शुरू कर दिए. कुछ लोगों को फिल्म की कहानी और ट्विस्ट पसंद आए, तो वहीं कुछ दर्शकों ने इसे बेहद धीमी और बोरिंग बताया.

एक यूजर ने फिल्म को देखने लायक बताते हुए कहा कि इसकी स्क्रीनप्ले ठीक है और कहानी में सही समय पर ट्विस्ट आते हैं. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि फिल्म का दूसरा हाफ और आखिरी 15 मिनट काफी दमदार हैं.

लोगों को कैसे लगी डकैत?

कई दर्शकों ने फिल्म की कोशिश और एक्टिंग की सराहना की है. खासतौर पर आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की परफॉर्मेंस को लोगों ने पसंद किया. कुछ यूजर्स का मानना है कि फिल्म भले ही पूरी तरह परफेक्ट न हो, लेकिन एक बार जरूर देखी जा सकती है.

क्रिटिक्स का भी मिला ठंडा रिस्पॉन्स

सिर्फ दर्शक ही नहीं बल्कि क्रिटिक्स से भी फिल्म को ज्यादा अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला है. कई क्रिटिक्स का मानना है कि फिल्म की कहानी में बहुत सारे प्लॉट और सब प्लॉट होने की वजह से यह उलझी हुई लगती है. इससे दर्शकों का कनेक्शन कमजोर हो जाता है.

फिल्म को मिल रही मिली जुली प्रतिक्रिया का असर इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी पड़ सकता है. पहले दिन फिल्म से औसत ओपनिंग की उम्मीद जताई जा रही है. हालांकि तेलुगु वर्जन को हिंदी के मुकाबले बेहतर रिस्पॉन्स मिल सकता है. इसके अलावा धुरंधर 2 जैसी बड़ी फिल्म की मौजूदगी भी डकैत के कलेक्शन को प्रभावित कर सकती है.