'सरकार को ठोस समाधान निकालना चाहिए', कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का किया सपोर्ट

सोशल मीडिया पर मुनव्वर ने लिखा- 'यह हंगर स्ट्राइक हमारे देश की शिक्षा व्यवस्था और छात्रों के भविष्य के लिए है. सरकार को इस लीक की समस्या का शुद्ध समाधान निकालना चाहिए.' उन्होंने आगे कहा- 'सोनम वांगचुक देश के खिलाफ नहीं, देश के लिए लड़ रहे हैं.' पोस्ट के अंत में उन्होंने साफ लिखा- 'स्टूडेंट्स फ्यूचर ऑफ द कंट्री हैं.'

X
Antima Pal

Sonam Wangchuk Hunger Strike: मशहूर कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने शिक्षा और छात्रों के मुद्दे पर अपनी आवाज बुलंद की है. उन्होंने लद्दाख के एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक के चल रहे अनशन का पूरा समर्थन किया है. मुनव्वर ने सरकार से अपील की है कि वे सोनम वांगचुक और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के साथ बातचीत करें और NEET पेपर लीक जैसी गंभीर समस्या का स्थायी और शुद्ध समाधान निकालें.

सोशल मीडिया पर मुनव्वर ने लिखा- 'यह हंगर स्ट्राइक हमारे देश की शिक्षा व्यवस्था और छात्रों के भविष्य के लिए है. सरकार को इस लीक की समस्या का शुद्ध समाधान निकालना चाहिए.' उन्होंने आगे कहा- 'सोनम वांगचुक देश के खिलाफ नहीं, देश के लिए लड़ रहे हैं.' पोस्ट के अंत में उन्होंने साफ लिखा- 'स्टूडेंट्स फ्यूचर ऑफ द कंट्री हैं.'


मुनव्वर का यह बयान काफी वायरल हो रहा है. कॉमेडियन को छात्रों और युवाओं का मुद्दा उठाने के लिए खूब सराहना मिल रही है. सोशल मीडिया यूजर्स उनके साहस की तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- 'हर आर्टिस्ट में यह हिम्मत नहीं होती. मुनव्वर को रेस्पेक्ट.' दूसरे ने कहा- 'सरकार के खिलाफ आवाज उठाने के लिए स्पाइन चाहिए, जो मुनव्वर में है.' कई लोगों ने उन्हें समय रैना से तुलना करते हुए कहा कि मुनव्वर ने सही मायने में अपनी जिम्मेदारी निभाई है.

NEET पेपर लीक का मुद्दा पिछले कुछ समय से पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है. हजारों छात्रों का भविष्य इससे प्रभावित हो रहा है. सोनम वांगचुक जैसे एक्टिविस्ट इस मुद्दे को लगातार उठा रहे हैं और अब मुनव्वर फारुकी जैसे पॉपुलर चेहरे का समर्थन मिलने से यह आवाज और मजबूत हो गई है.

मुनव्वर फारुकी अपने कॉमेडी शो और स्टैंड-अप परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं. वह आमतौर पर मनोरंजन से जुड़े मुद्दों पर बात करते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने शिक्षा जैसे गंभीर विषय पर अपनी राय रखी है. उनका यह कदम दिखाता है कि सेलिब्रिटीज भी सामाजिक मुद्दों से जुड़ सकते हैं और युवाओं की आवाज बन सकते हैं.