कॉकटेल 2 का नया गाना 'जब तलक' हुआ रिलीज, शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की केमिस्ट्री ने मचाया धमाल
कॉकटेल 2 का नया गाना जब तलक रिलीज हो चुका है जिसमें शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की केमिस्ट्री और समर वाइब्स ने फैंस को दी नई ऊर्जा.
मुंबई: कॉकटेल 2 का पहला गाना जब तलक अब आधिकारिक रूप से रिलीज हो चुका है. इस गाने में शाहिद कपूर, कृति सनोन और रश्मिका मंदाना की तिकड़ी ने शानदार एनर्जी और फ्रेशनेस दिखाई है. गाना सुनते ही एक हल्का फुल्का और खुशियों से भरा माहौल महसूस होता है जो इसे एक परफेक्ट समर ट्रैक बनाता है. 'जब तलक' गाने की सबसे बड़ी खासियत इसकी वाइब है. इसमें तीनों कलाकारों के बीच की दोस्ती और केमिस्ट्री को खूबसूरती से दिखाया गया है. डांस मूव्स और लोकेशन्स भी गाने को और आकर्षक बनाते हैं जिससे यह एक विजुअल ट्रीट बन जाता है. यह गाना सिर्फ रोमांस ही नहीं बल्कि दोस्ती के खास पलों को भी सेलिब्रेट करता है.
क्या फिर दोहराएगा पुरानी कॉकटेल का जादू
ओरिजिनल कॉकटेल में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी की तिकड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया था. अब सवाल यह है कि क्या नई स्टारकास्ट वही जादू दोहरा पाएगी. हालांकि सिर्फ एक गाने के आधार पर कुछ कहना जल्दबाजी होगा लेकिन पहली झलक काफी सकारात्मक नजर आ रही है. शाहिद कपूर और कृति सेनन इससे पहले फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में साथ नजर आए थे. उनकी केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. अब एक बार फिर दोनों साथ नजर आ रहे हैं जिससे फैंस की उम्मीदें और बढ़ गई हैं. वहीं शाहिद और रश्मिका की जोड़ी पहली बार स्क्रीन पर दिखेगी जो इसे और भी खास बनाती है.
इस फिल्म की एक खास बात यह भी है कि कृति सेनन और रश्मिका मंदाना पहली बार साथ काम कर रही हैं. दोनों की मौजूदगी फिल्म में नई ताजगी लेकर आती है. तीनों कलाकारों का कॉम्बिनेशन इस फिल्म को अलग पहचान दे सकता है.
कब रिलीज होगी कॉकटेल 2?
फिल्म को होमी अदजानिया डायरेक्ट कर रहे हैं और इसे मैडॉक फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस किया गया है. कॉकटेल 2 19 जून को दुनिया भर में रिलीज होने वाली है. गाने और पोस्टर्स के बाद अब फैंस को ट्रेलर का इंतजार है जो फिल्म की कहानी की झलक देगा. काफी समय बाद बॉलीवुड में एक बड़ी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म देखने को मिल रही है.