CM विजय का बड़ा ऐलान, दिवंगत फिल्मकार के. भाग्यराज को मिलेगा राजकीय सम्मान

के. भाग्यराज का 73 साल की उम्र में चेन्नई के अपोलो अस्पताल में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया. उनकी मौत की खबर पूरे दक्षिण भारतीय फिल्म जगत को झकझोर गई. मुख्यमंत्री विजय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शोक संदेश लिखा. उन्होंने भाग्यराज को तमिल सिनेमा का बहुमुखी प्रतिभा संपन्न शख्स बताया. 

X
Antima Pal

तमिल फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज फिल्मकार, अभिनेता और पटकथा लेखक के. भाग्यराज के निधन पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने गहरा शोक व्यक्त किया है. सीएम विजय ने शनिवार को घोषणा की कि भाग्यराज को उनके अंतिम यात्रा में राज्य सम्मान दिया जाएगा. यह सम्मान उनके तमिल सिनेमा में दिए गए योगदान को देखते हुए दिया जा रहा है.

दिवंगत फिल्मकार के. भाग्यराज को मिलेगा राजकीय सम्मान

के. भाग्यराज का 73 साल की उम्र में चेन्नई के अपोलो अस्पताल में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया. उनकी मौत की खबर पूरे दक्षिण भारतीय फिल्म जगत को झकझोर गई. मुख्यमंत्री विजय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शोक संदेश लिखा. उन्होंने भाग्यराज को तमिल सिनेमा का बहुमुखी प्रतिभा संपन्न शख्स बताया. 


सीएम ने लिखा- 'तमिल सिनेमा के प्रमुख डायरेक्टर, अभिनेता, पटकथा लेखक, संवाद लेखक और संगीतकार तिरु के. भाग्यराज के निधन की खबर सुनकर गहरा सदमा और दुख हुआ है.' विजय ने उनकी फिल्मों की तारीफ करते हुए कहा कि भाग्यराज ने अनोखी कहानियों, हास्य, ग्रामीण जीवन और पारिवारिक रिश्तों की गहरी भावनाओं को अपनी फिल्मों में पेश किया. 

उन्होंने लिखा- 'उनकी फिल्में लोगों के दिलों में हमेशा के लिए जगह बना चुकी हैं. तमिल फिल्म जगत में उनका योगदान अतुलनीय है.' सीएम विजय ने आगे कहा कि भाग्यराज की हर रचना समय के साथ और भी यादगार बनती जाएगी. उनकी फिल्में न सिर्फ मनोरंजन करती हैं बल्कि मानवीय मूल्यों और सामाजिक संदेश भी देती हैं.

भाग्यराज ने अपने लंबे करियर में सैकड़ों फिल्मों में काम किया. वे पटकथा लेखन, निर्देशन और अभिनय के लिए मशहूर थे. अमिताभ बच्चन के साथ ‘आखिरी रास्ता’ जैसी फिल्म में उन्होंने काम किया था. उनकी फिल्में आज भी दर्शकों को पसंद आती हैं क्योंकि उनमें सादगी, ह्यूमर और रियलिज्म होता था.