क्रिस्टोफर नोलन ने सत्यजीत राय की तारीफ की, बोले- 'पाथेर पांचाली' ने उड़ा दिए होश!

हॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन ने भारतीय सिनेमा के महान फिल्मकार सत्यजीत राय को सलाम किया है। न्यूयॉर्क में क्राइटेरियन क्लोसेट का दौरा करते हुए नोलन ने राय की प्रसिद्ध 'अपू ट्रिलॉजी' को चुना और खास तौर पर पहली फिल्म 'पाथेर पांचाली' की तारीफ में कहा कि फिल्म ने उनका दिमाग उड़ा दिया.

X
Antima Pal

हॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन ने भारतीय सिनेमा के महान फिल्मकार सत्यजीत राय को सलाम किया है। न्यूयॉर्क में क्राइटेरियन क्लोसेट का दौरा करते हुए नोलन ने राय की प्रसिद्ध 'अपू ट्रिलॉजी' को चुना और खास तौर पर पहली फिल्म 'पाथेर पांचाली' की तारीफ में कहा कि फिल्म ने उनका दिमाग उड़ा दिया.

वीडियो में नोलन ने साफ कहा- 'सत्यजीत राय भारत के सबसे महान फिल्मकारों में से एक हैं. उनकी अपू ट्रिलॉजी शुरू होती है 'पाथेर पांचाली' से, जो एकदम अद्भुत फिल्म है. इसने मुझे पूरी तरह प्रभावित कर दिया.' नोलन ने बताया कि उन्होंने अभी सिर्फ पहली फिल्म देखी है और बाकी दो फिल्मों को देखने के लिए काफी उत्सुक हैं.

अपू ट्रिलॉजी क्या है?

सत्यजीत राय की यह क्लासिक ट्रिलॉजी तीन बंगाली फिल्मों से मिलकर बनी है – 'पाथेर पांचाली', अपराजितो और अपुर संसार (द वर्ल्ड ऑफ अपू). ये फिल्में बिभूतिभूषण बंदोपाध्याय के उपन्यास पर आधारित हैं. 'पाथेर पांचाली' ग्रामीण बंगाल में गरीबी और सपनों के बीच छोटे अपू और उसके परिवार की कहानी दिखाती है. यह फिल्म विश्व सिनेमा की अनमोल कृति मानी जाती है.


नोलन ने ट्रिलॉजी को अपने पसंदीदा संग्रह में शामिल किया और कहा कि अब वे पूरी कहानी देखने वाले हैं. उनका ये बयान भारतीय सिनेमा प्रेमियों के लिए बेहद गर्व की बात है.

नोलन की नई फिल्म 'द ओडिसी' का जलवा

क्रिस्टोफर नोलन की लेटेस्ट फिल्म द ओडिसी 17 जुलाई 2026 को दुनिया भर में रिलीज हुई. फिल्म में मैट डेमन, टॉम हॉलैंड और ऐनी हैथवे जैसे बड़े स्टार मुख्य भूमिका में हैं. प्राचीन ग्रीक महाकाव्य पर आधारित यह फिल्म भारत समेत दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है.

ट्रेड एनालिस्ट के अनुसार फिल्म ने भारत में 9 दिनों में 108.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है और 100 करोड़ क्लब में एंट्री मार ली है. वहीं विदेशी बाजार में फिल्म ने 1950 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए हैं. नोलन की फिल्मों में हमेशा शानदार कहानी, जबरदस्त विजुअल और गहरी सोच देखने को मिलती है. 'द ओडिसी' भी उसी स्टाइल की फिल्म है जो दर्शकों को बांधे रख रही है.