किसिंग सीन की भरमार, प्यार में 'पागल' हुए लक्ष्य और अनन्या! 'चांद मेरा दिल' का टीजर आउट
अनन्या पांडे और लक्ष्य अपनी आगामी फिल्म 'चांद मेरा दिल' के साथ रोमांस की वापसी कर रहे हैं. मंगलवार को फिल्म का आधिकारिक टीजर रिलीज हो गया, जिसमें जोश, जुनून और गहरे इमोशंस का खूबसूरत मिश्रण दिखाई दे रहा है.
मुंबई: बॉलीवुड में इन दिनों बड़े-बड़े एक्शन फिल्मों का बोलबाला है, लेकिन अनन्या पांडे और लक्ष्य अपनी आगामी फिल्म 'चांद मेरा दिल' के साथ रोमांस की वापसी कर रहे हैं. मंगलवार को फिल्म का आधिकारिक टीजर रिलीज हो गया, जिसमें जोश, जुनून और गहरे इमोशंस का खूबसूरत मिश्रण दिखाई दे रहा है.
'चांद मेरा दिल' का टीजर आउट
टीजर की शुरुआत एक प्यारी म्यूजिक धुन से होती है. लक्ष्य की आवाज गूंजती है – 'प्यार में थोड़ा पागल तो होना ही पड़ता है.' इसके बाद स्क्रीन पर अनन्या और लक्ष्य एक-दूसरे के प्यार में पूरी तरह डूबे नजर आते हैं. कॉलेज कैंपस, रोमांटिक मोमेंट्स और खूबसूरत किसिंग सीन टीजर को काफी इंटेंस बना रहे हैं.
अनन्या कहती हैं – 'हमारी लव स्टोरी तो लीजेंड्री बन गई.' जवाब में लक्ष्य बोलते हैं – 'लीजेंड्री लव स्टोरी की एंडिंग ही तो ट्रैजिक होती है.' टीजर में कहानी का दुखद ट्विस्ट भी झलकता है. अनन्या अपने प्यार के लिए तड़पती हुई दिख रही हैं, जबकि लक्ष्य का किरदार काफी जुनूनी और इंटेंस नजर आ रहा है. फिल्म में लक्ष्य आरव और अनन्या चांदनी का रोल निभा रहे हैं. यह एक कैंपस लव स्टोरी है, जिसमें पहला प्यार, जिंदगी की चुनौतियां और दूसरा मौका पाने की कोशिश दिखाई गई है.
प्यार में 'पागल' हुए लक्ष्य और अनन्या!
निर्देशक विवेक सोनी की यह फिल्म धर्म प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही है. करण जौहर प्रोड्यूसर हैं. 22 मई 2026 को फिल्म थिएटर्स में रिलीज होने वाली है. टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई. कुछ यूजर्स इसे काफी फ्रेश और पैशनेट बता रहे हैं, तो कुछ इसे सैयारा जैसी फिल्मों की याद दिलाने वाली बता रहे हैं. फिर भी ज्यादातर लोग अनन्या-लक्ष्य की केमिस्ट्री की तारीफ कर रहे हैं.
लक्ष्य की पहली बड़ी रोमांटिक फिल्म
अनन्या पांडे हाल के सालों में अपनी एक्टिंग और स्टाइल से सुर्खियों में रही हैं. लक्ष्य ने भी कुछ खास और वेब सीरीज में अच्छा काम किया है. यह उनकी पहली बड़ी रोमांटिक फिल्म है, जिसमें दोनों की जोड़ी काफी फ्रेश लग रही है. टीजर में बैकग्राउंड म्यूजिक और विजुअल्स भी काफी आकर्षक हैं, जो दर्शकों को थिएटर जाने के लिए मजबूर कर सकते हैं. फिलहाल टीजर ने रोमांस लवर्स को काफी उत्साहित कर दिया है.