सेलिना जेटली ने पति और ससुर के कानूनी नोटिस पर दिया मुंहतोड़ जवाब, बोलीं- 'मैं डर से चुप नहीं बैठूंगी'
सेलिना ने आरोप लगाया कि उनके पति लगातार कोशिश कर रहे हैं कि बच्चों की जिंदगी से उन्हें पूरी तरह हटा दिया जाए. उन्होंने बताया कि बच्चों को मैरिटल रेजिडेंस से हटाए जाने के बाद ही उन्हें मजबूरन पब्लिक अपील करनी पड़ी.
Celina Jaitly Issues New Statement: बॉलीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली ने अपने एक्स्ट्रेंज्ड पति पीटर हाग और ससुर वोल्फगैंग हाग द्वारा भेजे गए कानूनी नोटिस का मुंहतोड़ जवाब दिया है. इंस्टाग्राम पर जारी एक पब्लिक स्टेटमेंट में सेलिना ने कहा कि वह धमकियों और दबाव से डरकर चुप नहीं रहेंगी. उन्होंने साफ कहा- 'I Refuse To Be Intimidated' यानी मैं डर से प्रभावित नहीं होने वाली.
सेलिना जेटली ने दिया मुंहतोड़ जवाब
सेलिना ने बताया कि उनके पति पीटर और ससुर वोल्फगैंग ने उन्हें मानहानि का केस करने की धमकी देते हुए दो लीगल नोटिस भेजे हैं. सेलिना का आरोप है कि ये नोटिस उन्हें चुप कराने और पुलिस शिकायतों, हिंसा के आरोपों तथा सबूतों से ध्यान हटाने की कोशिश है. अपने स्टेटमेंट में सेलिना ने भावुक होते हुए लिखा- 'ये मेरे बच्चे भी हैं. मैं उनकी मां हूं और यही वजह है कि मैं यह लड़ाई लड़ रही हूं.'
उन्होंने कहा कि वह शुरू से ही जॉइंट कस्टडी और amicable divorce (सुलहपूर्ण तलाक) चाहती हैं. इसके बावजूद कोर्ट के आदेशों के बाद भी उन्हें बच्चों से संपर्क करने की इजाजत नहीं दी जा रही है, सिर्फ इसलिए क्योंकि उन्होंने अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाई.
सेलिना ने आरोप लगाया कि उनके पति लगातार कोशिश कर रहे हैं कि बच्चों की जिंदगी से उन्हें पूरी तरह हटा दिया जाए. उन्होंने बताया कि बच्चों को मैरिटल रेजिडेंस से हटाए जाने के बाद ही उन्हें मजबूरन पब्लिक अपील करनी पड़ी. सेलिना ने लिखा कि लंबे समय से उन्हें अपने अधिकारों पर दबाव, धमकी और हमलों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन वह हार नहीं मानेंगी.
अभिनेत्री ने यह भी साफ किया कि सभी सबूत संबंधित अदालतों और अधिकारियों के पास जमा कर दिए गए हैं. वे न्याय की लड़ाई लड़ती रहेंगी क्योंकि मां होने का अधिकार कोई उनसे छीन नहीं सकता. सेलिना जेटली और पीटर हाग के बीच तलाक और बच्चों की कस्टडी को लेकर काफी समय से कानूनी लड़ाई चल रही है. इस मामले में पहले भी कई बार सार्वजनिक बहस हो चुकी है. सेलिना की यह नई स्टेटमेंट उनके मजबूत इरादे को दिखाती है. उन्होंने साफ संदेश दिया है कि व्यक्तिगत हमलों या कानूनी धमकियों से वह पीछे नहीं हटने वालीं.
बॉलीवुड में सेलिना जेटली अपनी खूबसूरती और बोल्ड रोल्स के लिए जानी जाती हैं. अब पर्सनल लाइफ की इस मुश्किल लड़ाई में वह मां के रोल में मजबूती से खड़ी नजर आ रही हैं. फैंस भी सोशल मीडिया पर सेलिना का साथ दे रहे हैं और उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद जता रहे हैं. यह मामला फिलहाल कोर्ट में है और आगे की सुनवाई का इंतजार है.