menu-icon
India Daily

350 करोड़ से कितनी दूर है 'बॉर्डर 2'? सनी देओल की फिल्म का धमाल जारी, 20वें दिन की इतनी कमाई

'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस पर अब भी मजबूती से टिकी हुई है. रिपब्लिक डे पर रिलीज होने के बाद फिल्म ने तीसरा हफ्ता पूरा करने की ओर बढ़ रही है. 20वें दिन पर फिल्म ने भारत में 1.75 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन किया, जो अब तक का सबसे कम सिंगल-डे कलेक्शन है. 

antima
Edited By: Antima Pal
350 करोड़ से कितनी दूर है 'बॉर्डर 2'? सनी देओल की फिल्म का धमाल जारी, 20वें दिन की इतनी कमाई
Courtesy: x

मुंबई: सनी देओल स्टारर पैट्रियॉटिक वॉर ड्रामा 'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस पर अब भी मजबूती से टिकी हुई है. रिपब्लिक डे पर रिलीज होने के बाद फिल्म ने तीसरा हफ्ता पूरा करने की ओर बढ़ रही है. 20वें दिन पर फिल्म ने भारत में 1.75 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन किया, जो अब तक का सबसे कम सिंगल-डे कलेक्शन है. 

350 करोड़ से कितनी दूर है 'बॉर्डर 2'?

सैकनिल्क के अनुमान के मुताबिक इससे भारत में कुल नेट कलेक्शन 316 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच गया है. पिछले दिन पर फिल्म ने 2.5 करोड़ कमाए थे, जो डे 18 के 2 करोड़ से 25% ज्यादा था. लेकिन थर्ड वीक में वीकडे पर सामान्य गिरावट देखी जा रही है. डे 20 पर यह डिप करीब 30% रहा. हालांकि वीकेंड पर अच्छा बाउंस मिला था- डे 16 (शनिवार) पर 5.25 करोड़, डे 17 (रविवार) पर 7.25 करोड़।.

अब थर्ड वीक में वीकडे पर 2 करोड़ के आसपास का ट्रेंड है. फिल्म का ओपनिंग जबरदस्त रहा. डे 1 पर 30 करोड़ रिपब्लिक डे (डे 2) पर 59 करोड़ और पहले हफ्ते में 224 करोड़ से ज्यादा. दूसरे हफ्ते में भी 70 करोड़ के करीब. कुल मिलाकर पहले दो हफ्तों में मजबूत परफॉर्मेंस ने इसे लंबी दौड़ तक पहुंचाया. वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 426-432 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.

कुछ रिपोर्ट्स में ओवरसीज से 55 करोड़ और इंडिया ग्रॉस 377 करोड़ के आसपास बताया गया है. कुछ स्रोतों में वर्ल्डवाइड 460-467 करोड़ तक का अनुमान है. फिल्म का बजट करीब 175-275 करोड़ है, जो पहले ही रिकवर हो चुका है और अब अच्छा प्रॉफिट दे रही है. सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी और सोनम बजवा स्टारर यह फिल्म अनुराग सिंह की डायरेक्शन में 1997 की क्लासिक 'बॉर्डर' का सीक्वल है.

पैट्रियॉटिक थीम, इमोशनल सीन और एक्शन से भरपूर फिल्म को ऑडियंस और क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला. अब सवाल है कि क्या फिल्म 350 करोड़ नेट तक पहुंच पाएगी? अगर आने वाले दिनों में वीकेंड पर फिर से अच्छा बूस्ट मिला और होल्ड मजबूत रहा तो 330-340 करोड़ आसानी से क्रॉस हो सकता है.

थर्ड वीक के बाकी दिन और फोर्थ वीक में अगर 1.5-2 करोड़ डेली चलता रहा तो 350 करोड़ का टारगेट संभव है. अभी तक यह 2026 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शुमार है और सनी देओल की 'गदर 2' के बाद एक और सुपरहिट साबित हो रही है. फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि फिल्म का सफर अभी बाकी है.