Pulkit-Kriti Wedding: दिल्ली का जायका, पहाड़ की वादियां और पंजाबी रीति रिवाज, कृति और पुलकित की शादी का रहेगा यह अंदाज

Pulkit-Kriti Wedding: कृति ने पुलकित के नाम की मेहंदी लगवा ली है और इनके संगीत के फंक्शन भी कल हुए, आज कपल अपने करीबी दोस्तों और परिवार के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं.

India Daily Live

नई दिल्ली: बॉलीवुड के एक और बेहतरीन कपल अपने प्यार को अंजाम देने के लिए तैयार हैं. दोनों जल्द शादी के बंधन में बंधकर अपनी लव स्टोरी को एक अलग स्टेप पर ले जाने को तैयार हैं. जी हां, हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के पावर कपल में शुमार पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा, जो कि जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं.

पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा की शादी का फंक्शन तीन दिवसीय है, जो कि 13 मार्च से शुरू हुई हैं और 15 मार्च यानी आज के दिन कपल हमेशा के लिए एक दूजे के हो जाएंगे. फैंस कपल की शादी को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. आइए हम आपको बताते हैं कि कपल कहां पर फेरे लेंगे और उस जगह को इन्होंने क्यों चुना?

आज एक दूजे के हो जाएंगे कृति और पुलकित

पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा आईटीसी ग्रैंड भारत पैलेस में शादी करने वाले है. यह होटल अरावली पहाड़ियों की वादियों के बीच हरियाणा के मानेसर में स्थित है. यह होटल  300 एकड़ में फैला हुआ है जहां पर कपल के प्री-वेडिंग फंक्शन चल रहे हैं. पुलकित सम्राट और कृति अपने करीबी रिश्तेदार और दोस्तों के बीच सात फेरे लेने वाले हैं. दोनों पंजाबी रीति-रिवाजों से शादी करने वाले हैं.

खबरों की मानें तो कृति ने पुलकित के नाम की मेहंदी लगवा ली है और इनके संगीत के फंक्शन भी कल हुए जिसमें परफॉर्म करने कई बड़े चेहरे आए.

पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा की शादी में कई चीजें खास होने वाली है. दूल्हे राजा दिल्ली से हैं ऐसे में यह अपनी शादी में दिल्ली की 6 जगहों की चाट को भी अपने मेन्यू में शामिल करने वाले हैं. यह पुलकित की खास गुजारिश पर मेहमानों के लिए है. इनकी शादी में कोलकाता, मध्य प्रदेश, बनारस, राजस्थान, महाराष्ट्र और दिल्ली की तमाम खास डिशेज गेस्ट की थाली में परोसी जाएंगी.