'अगर 8 घंटे में.....'बॉलीवुड पर मंडराया मौत का खतरा, कपिल शर्मा, राजपाल यादव समेत इन सेलेब्स को आया धमकी भरा ईनेल
एक्टर और कॉमेडियन कपिल शर्मा, राजपाल यादव, सुगंधा मिश्रा और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा सहित कई फिल्मी सेलेब्स को जान से मारने की धमकी वाले ईमेल से बॉलीवुड में हड़कंप मच गया है. पुलिस मामले की जांच में लग गई है.
Celebs Get Death Threat: कॉमेडियन कपिल शर्मा, अभिनेता राजपाल यादव, कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा और गायिका सुगंधा मिश्रा को हाल ही में जान से मारने की धमकी दी गई है. धमकी भरे ईमेल में उनके परिवार और करीबी सहयोगियों को भी निशाना बनाया गया है. राजपाल यादव ने मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जबकि रेमो डिसूजा और सुगंधा मिश्रा ने भी अपनी ओर से शिकायत की है. अंबोली पुलिस ने राजपाल यादव की पत्नी की शिकायत पर धारा 351(3) के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि धमकी भरे ईमेल पाकिस्तान से भेजे गए हैं. ईमेल का पता don99284@gmail.com है. मेल भेजने वाले ने अपनी पहचान 'विष्णु' के नाम से बताई है. ईमेल में लिखा गया है, 'हम आपके हाल के कार्यों पर नजर रख रहे हैं. यह पब्लिसिटी स्टंट नहीं है. आप इसे गंभीरता से लें. हमारी मांगें पूरी न होने पर गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. 8 घंटे के भीतर जवाब दें, अन्यथा हम इसे आपकी असहमति मानेंगे और जरूरी कदम उठाएंगे.'
सेलेब्स के खिलाफ बढ़ती धमकियां
यह पहली बार नहीं है जब बॉलीवुड हस्तियों को धमकियां मिली हैं. इससे पहले सलमान खान, शाहरुख खान और एपी ढिल्लन जैसे बड़े सितारों को भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी है. बता दें की जहां सलमान खान को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने धमकी दी थी. उनके मुंबई स्थित घर के बाहर गोलीबारी की घटना भी हुई थी.
शाहरुख खान को धमकी भरा फोन छत्तीसगढ़ के रायपुर के एक व्यक्ति से मिला था. फोन कॉल में 50 लाख रुपये की मांग की गई थी.
Also Read
पुलिस की जांच जारी
पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. धमकी देने वाले ईमेल की लोकेशन और भेजने वाले व्यक्ति का पता लगाने के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है. पुलिस का कहना है कि इस मामले में संबंधित सेलेब्स को हर संभव सुरक्षा प्रदान की जाएगी.
पिछले कुछ सालों में बॉलीवुड सितारों को मिल रही धमकियों का सिलसिला बढ़ा है. इससे न केवल इन हस्तियों की सुरक्षा पर सवाल उठते हैं, बल्कि मनोरंजन उद्योग के कामकाज पर भी असर पड़ता है.
इसके साथ ही बता दें की अभी एक हफ्ते पहले बॉलीवुड एक्टर पर भी उनके घर पर जानलेवा हमला किया गया था. हालांकि इस समय एक्टर खतरे से बाहर हैं और उन्हें अस्पताल से डिसचार्ज कर दिया गया है. लगातार हो रहे ऐसे जानलेवा हमलों ने बॉलीवुड में हड़कंप मचा दिया है. पहले सलमान खान फिर शाहरुख खान फिर सैफ अली खान और अब इस साथ इतने सारे सितारों की जान की मारने की धमकी कोई छोटी बात नहीं है.