menu-icon
India Daily

Konkona Sen Sharma: 44 साल की हुईं कोंकणा सेन शर्मा, शादी से पहले ही हो गई थी अदाकारा प्रेग्नेंट; फिर की शादी

Konkona Sen Sharma: कोंकणा सेन शर्मा 44 साल की हो गई है और वह 3 दिसंबर को अपना 44वां जन्मदिन मना रही हैं. अब ऐसे में आज हम आपको एक्ट्रेस के बारे में कुछ दिलचस्प बाते बताते है जो कि बहुत कम लोग जानते हैं-

Priya Singh
Edited By: Priya Singh
Konkona Sen Sharma:  44 साल की हुईं कोंकणा सेन शर्मा, शादी से पहले ही हो गई थी अदाकारा प्रेग्नेंट; फिर की शादी

हाइलाइट्स

  • 44 साल की हुईं कोंकणा सेन शर्मा

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर कोंकणा सेन शर्मा जो कि आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है. इन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों को अपना दीवाना बना लिया था. अदाकारा ने हिंदी सिनेमा को एक से बढ़कर एक फिल्में दी है जो कि काफी अच्छी रही हैं. इन्होंने रणबीर कपूर से लेकर इमरान हाशमी तक के स्टार संग काम किया है. कोंकणा सेन शर्मा 44 साल की हो गई है और वह 3 दिसंबर को अपना 44वां जन्मदिन मना रही हैं. अब ऐसे में आज हम आपको एक्ट्रेस के बारे में कुछ दिलचस्प बाते बताते है जो कि बहुत कम लोग जानते हैं-

कोंकणा सेन का जन्म

दरअसल, कोंकणा सेन का जन्म 3 दिसंबर 1979 को कोलकत्ता में हुआ था. एक्ट्रेस ने बंगाली फिल्म इंडस्ट्री से एक्टिंग में कदम रखा था.  इनको अपनी एक्टिंग के लिए कई अवॉर्ड भी मिल चुके है. कोंकणा को इंग्लिश फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज अय्यर' के लिए नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है. इसके अलावा हिंदी फिल्म इंदू के लिए भी इन्हें नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया है. 

शादी से पहले प्रेग्नेंट

अदाकारा साल 2007 में रणवीर शौरी के साथ रिलेशनशिप में आईं, जिसके बाद इनके बारे में ये खबर सामने आई कि वह शादी के पहले प्रेग्नेंट हैं. इन अफवाहों को देखते हुए दोनों ने शादी कर ली. हालांकि, शादी के 10 साल बाद दोनों अलग हो गए.

अदाकारा का वर्कफ्रंट

कोंकणा सेन शर्मा के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन्होंने वेक अप सिड, लस्ट स्टोरीज-2, लिपस्टिक अंडर माय बुर्का, डॉली किट्टी और वो चमक, मेट्रो इन दिनो, कुत्ते, एक थी डायन, आजा नचले, तलवार, लक बाय चांस, लाइफ इन मेट्रो, ओमकारा, मिर्च जैसी फिल्मों में काम किया है.