Bigg Boss 20: गुल्लू ने यंग डीएसए पर उठाया हाथ? क्या अब शो से होगा पत्ता साफ, प्रोमो ने मचाया बवाल
Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 का नया प्रोमो सामने आ गया है. घर में एक नया विवाद शुरू हो गया है. प्रोमो में गुल्लू और यंग डीएसए के बीच तीखी बहस और हाथापाई जैसी स्थिति देखने को मिली.
Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 का नया प्रोमो सामने आ गया है. घर में एक नया विवाद शुरू हो गया है. प्रोमो में गुल्लू और यंग डीएसए के बीच तीखी बहस और हाथापाई जैसी स्थिति देखने को मिली. इस घटना के बाद दर्शकों के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या बिग बॉस गुल्लू के खिलाफ सख्त कदम उठाएंगे या उन्हें शो से बाहर कर दिया जाएगा?
टास्क के दौरान कैसे शुरू हुआ विवाद?
घर में एक टास्क के दौरान कंटेस्टेंट्स को एक बोर्ड के अंदर अपनी जगह बनाकर रखनी थी. इस टास्क में जो सदस्य बोर्ड से बाहर हो जाता या जिसे बाहर खींच लिया जाता, वह मुकाबले से बाहर हो जाता. प्रोमो में स्काउट, गुल्लू को बोर्ड से बाहर खींचते हुए दिखाया गया है. इस पर यंग डीएसए ने टिप्पणी की. यंग ने कहा- बेल बुद्धि को एकदम बढ़िया खींचा है जिसके बाद गुल्लू और यंग के बीच तीखी बहस शुरू हो गई. देखते ही देखते ये बात काफी बड़ी हो गई और गुल्लू यंग की तरफ झपटते हुए दिखे.
Also Read
क्या गुल्लू को बिग बॉस के घर से निकाला जाएगा?
अब दर्शक यह जानना चाहते हैं कि इस मामले में बिग बॉस क्या फैसला लेंगे. शो में कंटेस्टेंट्स के बीच होने वाले विवाद अक्सर चर्चा का विषय बनते हैं, लेकिन हाथापाई जैसे मामलों में कार्रवाई को लेकर दर्शकों की उम्मीदें और बढ़ जाती हैं.
सोशल मीडिया पर कुछ दर्शकों का मानना है कि अगर किसी कंटेस्टेंट ने शारीरिक हिंसा की है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. वहीं, कुछ दर्शक पूरे मामले को ढंग से जानना चाहते हैं, जिसके बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचेंगे.
पहले नकुल ढुल के साथ हुआ था विवाद:
ये पहली बार नहीं है, जब गुल्लू का नाम किसी हाथापाई के मामले में आया हो. इससे पहले गुल्लू और नकुल ढुल के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद नकुल को शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था. अब कथित हाथापाई यंग डीएसए के साथ हुई घटना ने एक बार फिर गुल्लू के भविष्य को लेकर चर्चा शुरू कर दी है. दर्शक यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि क्या इस बार भी शो के मेकर्स ऐसा ही कदम उठाएंगे या मामले में कोई दूसरा फैसला लिया जाएगा.