स्काउट को हुआ लव गिल से प्यार? अरिश्फा के निकले आंसू तो एक-दूसरे से भिड़ीं माही-उदीति
बिग बॉस 20 के घर में 30वां दिन भी काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा. इस दिन घर के अंदर जहां कुछ कंटेस्टेंट्स के बीच दिल खोलकर बात हुई, वहीं दूसरी तरफ एक बड़े झगड़े का आगाज हुआ.
नई दिल्ली: बिग बॉस 20 के घर में 30वां दिन भी काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा. इस दिन घर के अंदर जहां कुछ कंटेस्टेंट्स के बीच दिल खोलकर बात हुई, वहीं दूसरी तरफ एक बड़े झगड़े का आगाज हुआ. स्काउट ने यंग डीएसए के सामने लव गिल को लेकर अपने मन की बात रखी. वहीं, अरिश्फा खान एक बहस के बाद काफी भावुक हो गईं. दूसरी ओर माही विज और घर की नई कप्तान उदीति सिंह के बीच भी विवाद देखने को मिला.
स्काउट ने लव गिल को लेकर कही दिल की बात:
बिग बॉस के घर में लगातार साथ रहने के कारण कंटेस्टेंट्स के बीच रिश्ते बदलते नजर आ रहे हैं. इसी बीच स्काउट ने यंग डीएसए से बातचीत के दौरान बताया कि उन्हें लव गिल के लिए कुछ अलग तरह की भावनाएं महसूस होने लगी हैं. स्काउट ने कहा कि घर में रहते हुए उन्हें ऐसा लगने लगा है कि वह बाहर की जिंदगी की कुछ चीजों को भूलने लगे हैं. बातचीत के दौरान उन्होंने लव गिल को लेकर भी अपने बदलते हुए भावनाओं का जिक्र किया.
यंग ने उनसे सवाल किया कि क्या यह रिश्ता बहन जैसा है या दोस्ती वाला. स्काउट ने जवाब देते हुए कहा कि शुरुआत में लव उनकी दोस्त थीं, लेकिन धीरे-धीरे उन्हें वह बहन जैसी लगने लगीं. स्काउट ने यह भी बताया कि उन्हें अपने अंदर बदलाव का एहसास तब हुआ, जब उन्होंने लव को गुल्लू के साथ देखा. हालांकि, यंग ने उन्हें समझाने की कोशिश की. उन्होंने कहा कि बिग बॉस का माहौल काफी अलग होता है. लगातार एक ही जगह पर रहने से एक-दूसरे से कनेक्टेड फील हो जाता है. ऐसे में वह घर की परिस्थितियों को अपनी असली जिंदगी के रिश्तों पर हावी न होने दें.
Also Read
माही विज और उदीति सिंह के बीच फिर विवाद:
घर की नई कप्तान उदीति सिंह और माही विज के बीच झगड़ा देखने को मिला. उदीति ने माही से पूछा कि क्या वह रात के खाने के लिए सब्जियां काट सकती हैं. माही ने कहा कि उन्हें ठीक से काटना नहीं आता. फिर यह बार बड़ी बन गई. माही ने उदीति को बैकस्टैबर रहा. साथ ही कहा कि वो घर के कई काम संभाल रही हैं. वहीं, उदीति का ध्यान सिर्फ अपने बर्तन धोने पर है.
बाद में माही और काजी तौकीर ने उदीति के गेम को लेकर बात की. माही ने कहा कि वो अपने दम पर गेम नहीं खेल रही हैं. बल्कि दूसरे लोगों के फैसलों से इफेक्ट हो रही हैं. यहां उनका इशारा अमन गांधी की तरफ था.
सफाई को लेकर अरिश्फा और कनिका में बहस:
घर में सफाई और सामान सही जगह रखने को लेकर भी तनाव देखने को मिला. अरिश्फा खान और कनिका मान के बीच इसी मुद्दे पर बहस हो गई. अरिश्फा का कहना था कि अगर घर में कोई कमी नजर आती है तो उसे सुधारने के लिए बात करना गलत नहीं है. उन्होंने कहा कि वह आगे भी ऐसी चीजों पर अपनी राय रखती रहेंगी.
इस लड़ाई में गुल्लू भी कूद गए और अरिश्फा का मजाक बनाने लगे. उन्होंने सवाल किया कि जब वह शो में अपना पूरा कोशिश कर रही हैंतो उन्हें बार-बार टारगेट क्यों किया जा रहा है. बात इतनी बढ़ गई कि अरिश्फा इमोशनल हो गईं और रोने लगीं. उन्होंने आरोप लगाया कि घर में उन्हें लगातार अलग करके देखा जा रहा है और उनके साथ बुली जैसा व्यवहार हो रहा है.
'डेंगू' वाले कमेंट पर भी चर्चा:
हाल के एपिसोड में यंग डीएसए और 'डेंगू' वाले कमेंट से जुड़ा मुद्दा भी चर्चा में रहा. घर के कुछ सदस्यों के बीच इस बात को लेकर अलग-अलग राय देखने को मिली. स्काउट ने कहा कि किसी को भी डेंगू नहीं होना चाहिए. वहीं, अमन गांधी ने कहा कि इस मुद्दे के बाद घर में सहानुभूति एक तरफ ज्यादा जाती दिखाई दे रही है.