Budget 2026

'बिग बॉस 19' शो के टॉप 3 पॉपुलर कंटेस्टेंट कौन? अमाल मलिक या तान्या मित्तल नहीं, पहले नंबर पर आया इस टीवी स्टार का नाम!

'बिग बॉस 19' का सफर अब फिनाले की ओर बढ़ रहा है. वोटिंग ट्रेंड्स से साफ है कि गौरव, फरहाना और प्रणीत फैंस के फेवरेट बने हुए हैं. गौरव की स्ट्रॉन्ग परफॉर्मेंस और स्ट्रेटजी ने उन्हें टॉप पर पहुंचाया, जबकि फरहाना की टॉक्सिक लेकिन एंटरटेनिंग इमेज फैंस को पसंद आ रही है.

x
Antima Pal

'बिग बॉस 19' का घर इन दिनों ड्रामा और टेंशन से भरा पड़ा है. सलमान खान होस्टेड इस रियलिटी शो की पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ रही है, खासकर वोटिंग ट्रेंड्स की वजह से. वीक 12 में नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स के बीच फैंस का जोरदार सपोर्ट देखने को मिल रहा है. बीबी टक के लेटेस्ट अपडेट्स के मुताबिक गौरव खन्ना वोटिंग में सबसे आगे हैं, जिन्हें 4,010 वोट्स मिले हैं. उनके बाद फरहाना भट्ट 2,170 वोट्स के साथ दूसरे नंबर पर हैं, जबकि प्रणीत मोरे को 2,100 वोट्स देकर थर्ड पोजिशन मिली है.

ये ट्रेंड्स जियोहॉटस्टार पर चल रहे पोल्स पर आधारित हैं, जो फैंस की चॉइस को दिखाते हैं. हाल ही के एपिसोड में प्रणीत मोरे ने शहबाज बदेशा को 'विनर मटेरियल' चुना, जिससे गौरव खन्ना निराश दिखे. गौरव की बहन ने भी शो के मेकर्स पर निशाना साधा. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि मेकर्स अमाल मलिक के पक्ष में ज्यादा ट्रेंड कर रहे हैं. ये कॉन्ट्रोवर्सी शो को और हॉट बना रही है. नॉमिनेशन में गौरव खन्ना, कुनिका सदानंद, अमाल मलिक, फरहाना भट्ट, तन्या मित्तल, अश्नूर कौर और प्रणीत मोरे शामिल हैं. 

लेकिन वोटिंग में गौरव की लीड क्लियर है, जो उनके फैन बेस की ताकत दिखाती है. टॉप 3 के अलावा, अश्नूर कौर चौथे (1,554 वोट्स) और तन्या मित्तल पांचवें (1,373 वोट्स) नंबर पर हैं. अमाल मलिक को 1,183 वोट्स मिले, जो छठे स्पॉट पर हैं. वहीं मल्टी चहार को 722, शहबाज़ बदेशा को 410 और कुनिका सदानंद को सिर्फ 73 वोट्स ही मिले. ये बॉटम थ्री हैं, जहां कुनिका सबसे नीचे हैं. कई हफ्तों से कम वोट्स के बावजूद कुनिका एलिमिनेशन से बच रही हैं. अपकमिंग एपिसोड में उनके बेटे का एंट्री होने वाला है, जो उन्हें चीयर-अप करेगा. ये फैमिली वीक शो में नया ट्विस्ट लाएगा.

फिनाले की ओर बढ़ रहा 'बिग बॉस 19'

प्रणीत की चॉइस ने घर में हलचल मचा दी, लेकिन वोट्स में उनका जलवा बरकरार है क्या ये ट्रेंड्स वीकेंड का वार में एलिमिनेशन को बदल देंगे? फैंस जियोहॉटस्टार पर वोटिंग से अपने फेवरेट को सपोर्ट कर सकते हैं. शो में और ड्रामा की उम्मीद है, खासकर रोहित शेट्टी के स्पेशल एपिसोड में. सलमान खान का वीकेंड का वार हमेशा की तरह धमाकेदार होगा.