'पिता की उम्र के डायरेक्टर ने मेरे लिप्स...', मालती चहर का खुलासा, फिल्म मेकर की घिनौनी हरकत का किया भंडाफोड़

बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस मालती चाहर ने फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच से जुड़ा दर्दनाक अनुभव साझा किया है. उन्होंने बताया कि एक बुजुर्ग फिल्ममेकर ने जबरदस्ती किस करने की कोशिश की थी जिससे वह पूरी तरह सन्न रह गई थीं.

Social Media
Babli Rautela

मुंबई: क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन और एक्ट्रेस फिल्ममेकर मालती चाहर हाल ही में सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 19 में नजर आई थीं. शो से बाहर आने के बाद मालती ने अपने करियर और निजी संघर्षों पर खुलकर बात की है. एक इंटरव्यू में उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के उस कड़वे सच को सामने रखा जिसे अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं. मालती चाहर ने सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में बताया कि उन्हें अपने करियर में असहज और डराने वाली परिस्थितियों का सामना करना पड़ा है. 

उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच जैसी घटनाएं होती हैं और कई बार लोग अपनी किस्मत आजमाने की कोशिश करते हैं. उनके मुताबिक कुछ लोग सामने वाले की बॉडी लैंग्वेज देखकर यह तय करते हैं कि वे कितनी दूर तक जा सकते हैं.

कास्टिंग काउच का शिकार हुई मालती चहर

मालती ने एक खास घटना को याद करते हुए बताया कि एक बुजुर्ग और जाने माने फिल्ममेकर के साथ उनका अनुभव बेहद परेशान करने वाला रहा. वह एक प्रोजेक्ट के सिलसिले में उनसे अक्सर मिलती थीं. जब काम पूरा हुआ तो उन्होंने शिष्टाचार के तौर पर साइड से उन्हें गले लगाया. लेकिन इसके जवाब में उस फिल्ममेकर ने उनके होंठों पर किस करने की कोशिश की.

उस पल को याद करते हुए मालती ने कहा कि वह पूरी तरह हैरान रह गई थीं. उन्हें समझ ही नहीं आया कि क्या हो रहा है. उन्होंने बताया कि वह कुछ सेकंड के लिए जम गई थीं और फिर तुरंत खुद को संभालते हुए उन्हें रोक दिया. इसके बाद उन्होंने उस व्यक्ति से दोबारा कभी मुलाकात नहीं की. मालती ने कहा कि वह उस आदमी को उम्र और अनुभव की वजह से बहुत सम्मान देती थीं.

पिता जैसा मानती थी

इस घटना ने मालती को अंदर तक झकझोर दिया था. उन्होंने कहा कि वह उस फिल्ममेकर को पिता जैसा मानती थीं और कभी कल्पना भी नहीं की थी कि उस उम्र का कोई व्यक्ति इस तरह का व्यवहार कर सकता है. इस घटना के बाद उन्हें काफी गुस्सा आया और एक बड़ा सबक भी मिला. उनका कहना था कि कभी भी किसी को जरूरत से ज्यादा अहमियत नहीं देनी चाहिए.