'बिग बॉस 19' फेम नेहल चुडासमा ने रचाई गुपचुप शादी! एक्ट्रेस ने लाल जोड़े में दूल्हे संग शेयर की तस्वीर; फैंस हुए शॉक्ड
बोल्ड और खूबसूरत अंदाज के लिए चर्चा में रहने वाली नेहल चुडासमा ने फैंस को चौंका दिया है. मिस दिवा यूनिवर्स 2018 की विनर नेहल ने इंस्टाग्राम पर लाल जोड़े में कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखकर लग रहा है कि उन्होंने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है.
Nehal Chudasama Secret Wedding: बिग बॉस 19 में अपनी बोल्ड और खूबसूरत अंदाज के लिए चर्चा में रहने वाली नेहल चुडासमा ने फैंस को चौंका दिया है. मिस दिवा यूनिवर्स 2018 की विनर नेहल ने इंस्टाग्राम पर लाल जोड़े में कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखकर लग रहा है कि उन्होंने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है.
नेहल चुडासमा ने रचाई गुपचुप शादी!
तस्वीरों में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं. लाल रंग का जोड़ा, हल्का मेकअप और खुशी भरी स्माइल देखकर फैंस एकदम हैरान रह गए. नेहल ने कैप्शन में लिखा- 'मैं अभी भी इस दिन को प्रॉसेस कर रही हूं.' इस पोस्ट के बाद कमेंट्स में बधाइयों का तांता लग गया. कई फैंस ने उन्हें शादी की मुबारकबाद दी, तो कुछ हैरानी जताते हुए पूछने लगे कि आखिर ये शादी कब हुई?
एक्ट्रेस ने लाल जोड़े में दूल्हे संग शेयर की तस्वीर
सबसे दिलचस्प कमेंट आया uzcsay नाम की यूजर की तरफ से. उन्होंने लिखा- 'Amin Ghesmati प्लीज इसका ध्यान रखना और नेहल तुम भी अमीन जीजू का ध्यान रखना.' इस एक कमेंट ने पूरे राज को खोल दिया. अब सबकी नजर नेहल के पति मोहम्मद अमीन घेश्मती पर है.
कौन हैं अमीन घेश्मती?
मोहम्मद अमीन घेश्मती एक अंतरराष्ट्रीय फैशन और फिटनेस मॉडल हैं. वे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी हैं और मुंबई में 'AGMODELS' नाम की मॉडलिंग एजेंसी के फाउंडर व सीईओ हैं. अमीन का लुक और स्टाइल हमेशा से चर्चा में रहता है. उनके इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर नेहल के साथ एक मस्ती भरा वीडियो भी मौजूद है, जिसमें दोनों काफी खुश नजर आते हैं. हालांकि नेहल ने अपनी पोस्ट में पति की तस्वीर या नाम को पूरी तरह सीक्रेट रखा है.
नेहल या अमीन की तरफ से नहीं आया कोई कन्फर्मेशन
फैंस अब इस शादी को लेकर काफी उत्साहित हैं. कुछ लोग कह रहे हैं कि नेहल ने बहुत अच्छा चुनाव किया, जबकि कुछ अभी भी इस खबर को पचाने की कोशिश कर रहे हैं. बिग बॉस के बाद नेहल का करियर काफी अच्छा चल रहा था और अब शादी की ये खबर उनके फैंस बेस को और ज्यादा जोश दे रही है. अभी तक नेहल या अमीन की तरफ से कोई आधिकारिक कन्फर्मेशन नहीं आया है, लेकिन तस्वीरों और कमेंट्स को देखते हुए लग रहा है कि दोनों ने शादी की खुशी को परिवार और करीबी दोस्तों के साथ मनाया होगा.