IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

Mridul Tiwari NetWorth: 'बिग बॉस 19' में छाए मृदुल तिवारी, 24 साल के गांव के छोरे ने यूट्यूब से बनाई करोडों की नेटवर्थ

छोटे से शहर से निकलकर 24 साल की उम्र में करोड़ों की संपत्ति कमाने वाले मृदुल तिवारी आज हर किसी की जुबान पर हैं. सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में अपनी एंट्री के साथ मृदुल ने सुर्खियां बटोर ली हैं. उनके यूट्यूब चैनल 'द मृदुल' के 1.9 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं और इंस्टाग्राम पर 44 लाख से अधिक फॉलोअर्स उनकी पॉपुलैरिटी का सबूत हैं.

social media
Antima Pal

Mridul Tiwari NetWorth: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के छोटे से शहर से निकलकर 24 साल की उम्र में करोड़ों की संपत्ति कमाने वाले मृदुल तिवारी आज हर किसी की जुबान पर हैं. सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में अपनी एंट्री के साथ मृदुल ने सुर्खियां बटोर ली हैं. उनके यूट्यूब चैनल 'द मृदुल' के 1.9 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं और इंस्टाग्राम पर 44 लाख से अधिक फॉलोअर्स उनकी पॉपुलैरिटी का सबूत हैं. चलिए जानते हैं इस यूट्यूबर के बारे में कुछ खास बातें...

मृदुल का जन्म 7 मार्च 2001 को इटावा में हुआ था. उन्होंने मेरठ यूनिवर्सिटी से पढ़ाई पूरी की और अपने करियर की शुरुआत 2018 में यूट्यूब पर की. उनका पहला वीडियो 'सिस्टर वर्सेज गर्लफ्रेंड' खूब वायरल हुआ, जिसने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया. इसके बाद 2019 में 'स्कूल लाइफ' वीडियो ने उनकी लोकप्रियता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया. मृदुल के वीडियो में देसी अंदाज और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी कॉमेडी लोगों को खूब पसंद आती है. उनके कंटेंट में परिवार, दोस्ती और भारतीय संस्कृति की झलक साफ दिखती है.

मृदुल अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं. उनकी शादी नहीं हुई है और उनकी लव लाइफ के बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं है. 'बिग बॉस 19' में उनकी एंट्री ने फैंस को एक्साइटेड कर दिया है. शो में उनका मजाकिया अंदाज और बेबाकी दर्शकों को खूब भा रही है. मृदुल को एल्विश यादव जैसे यूट्यूबर्स का भी सपोर्ट मिल रहा है. अब देखना दिलचस्प होगा कि मृदुल तिवारी सलमान खान के शो में अपना सिक्का कितना जमा पाते हैं.