पुणे को PM मोदी की बड़ी सौगात! शुरू हुई 23 KM की मेट्रो, IT हब से शिवाजीनगर पहुंचना होगा आसान
महाराष्ट्र के पुणे शहर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेट्रो की बड़ी सौगात दी है. पीएम मोदी ने मंगलवार को पुणे मेट्रो की 23 किलोमीटर लंबी पिंक लाइन का उद्घाटन किया है.
पुणे: महाराष्ट्र के पुणे शहर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेट्रो की बड़ी सौगात दी है. पीएम मोदी ने मंगलवार को पुणे मेट्रो की 23 किलोमीटर लंबी पिंक लाइन का उद्घाटन किया है. इसके साथ ही उन्होंने मेट्रो के दूसरे फेज के तहत चार नए कॉरिडोर की आधारशिला भी रखी है. इन सभी परियोजनाओं पर करीब 21,800 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.
बता दें कि नई मेट्रो लाइन शुरू होने से पुणे के IT हब हिंजेवाड़ी से शिवाजीनगर तक सफर पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाएगा. जो लोग रोज ऑफिस जाते हैं या फिर आम यात्रियों को इससे राहत मिलने की उम्मीद है. चलिए जानते हैं इस लाइन से किन इलाकों को फायदा होगा.
Also Read
पिंक लाइन पर महिला ऑपरेटर संभालेंगी जिम्मेदारी:
इस मेट्रो परियोजना की एक खास बात यह है कि पूरी पिंक लाइन का संचालन महिला ऑपरेटर करेंगी. यह पहल महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है. इसके अलावा मेट्रो की कुल बिजली जरूरत का करीब 30 प्रतिशत हिस्सा सौर ऊर्जा से पूरा किया जाएगा. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि पुणे मेट्रो को पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में यह एक बड़ा कदम है.