इस बार जंग का मैदान बनेगा सलमान का शो बिग बॉस! दिग्गज बॉक्सर टायसन के बाद होगी WWE की शान द अंडरटेकर की एंट्री?

'बिग बॉस 19' की थीम इस बार 'डेमोक्रेजी: घरवालों की सरकार' है, जिसमें कंटेस्टेंट्स को पार्टियां बनाकर लीडर चुनना होगा. यह नया फॉर्मेट शो में गहमा-गहमी और सियासी खेल का तड़का लगाएगा. शो में 15 कंटेस्टेंट्स शुरूआत करेंगे और बाद में तीन वाइल्ड कार्ड एंट्रीज होंगी. चर्चा है कि अंडरटेकर और टायसन की एंट्री से शो की टीआरपी आसमान छू सकती है.

social media
Antima Pal

Bigg Boss 19: 'बिग बॉस 19' की शुरुआत होने वाली है और इस बार शो में धमाकेदार ट्विस्ट की उम्मीद है. सलमान खान के इस रियलिटी शो ने हमेशा दर्शकों को अपने अनोखे कंटेस्टेंट्स और ड्रामे से बांधे रखा है. लेकिन इस बार मेकर्स कुछ बड़ा करने की तैयारी में हैं. खबरें हैं कि दिग्गज बॉक्सर माइक टायसन के बाद अब WWE के लेजेंड द अंडरटेकर शो में नजर आ सकते हैं. यह खबर फैंस के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक माइक टायसन अक्टूबर में शो में बतौर गेस्ट एंट्री कर सकते हैं. उनकी मौजूदगी से शो में रोमांच और ड्रामा बढ़ने की पूरी उम्मीद है. वहीं दूसरी ओर WWE के आइकॉनिक रेसलर द अंडरटेकर नवंबर में वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में बिग बॉस के घर में कदम रख सकते हैं. द अंडरटेकर, जिनका असली नाम मार्क कैलवे है, अपने डरावने और दमदार किरदार 'द डेडमैन' के लिए दुनिया भर में मशहूर हैं. 2020 में रिटायर होने के बाद भी उनकी लोकप्रियता बरकरार है.

बिग बॉस 19 में होगी WWE के 'अंडरटेकर' की एंट्री?

'बिग बॉस 19' की थीम इस बार 'डेमोक्रेजी: घरवालों की सरकार' है, जिसमें कंटेस्टेंट्स को पार्टियां बनाकर लीडर चुनना होगा. यह नया फॉर्मेट शो में गहमा-गहमी और सियासी खेल का तड़का लगाएगा. शो में 15 कंटेस्टेंट्स शुरूआत करेंगे और बाद में तीन वाइल्ड कार्ड एंट्रीज होंगी. चर्चा है कि अंडरटेकर और टायसन की एंट्री से शो की टीआरपी आसमान छू सकती है.

पहले भी बिग बॉस में पामेला एंडरसन और सनी लियोन जैसे इंटरनेशनल स्टार्स नजर आ चुके हैं, लेकिन अंडरटेकर और टायसन जैसे दिग्गजों का आना भारतीय रियलिटी टीवी के लिए ऐतिहासिक होगा. शो 24 अगस्त से जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगा और रात 10:30 बजे कलर्स टीवी पर प्रसारित होगा. फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि क्या ये दोनों दिग्गज बिग बॉस के घर में तहलका मचाएंगे.