स्टैंडअप कॉमेडियन मुन्नवर फारूकी इन दिनों एक विवाद में फंस गए हैं जिसके लिए उन्होंने अब वीडियो शेयर करके माफी भी मांग ली है. बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारुकी ने एक स्टैंडअप के दौरान महाराष्ट्र के कोंकण में रहने वालों का मजाक उड़ाया था. Munawar ने कोंकण में रहने वालों के लिए गलत भाषा का इस्तेमाल किया था. बस इसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि मुनव्वर को धमकियां तक मिलने लगी और उनसे माफी मांगने के लिए कहा गया.
अब इन सब के बाद मुनव्वर ने एक वीडियो शेयर कर बताया कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं था. कॉमेडियन ने एक वीडियो शेयर किया है और माफी मांगते हुए कहा- 'मैंने ये नोटिस किया है कि कुछ लोग कॉमेडियन के तौर पर मेरी क्लिप से आहत हो रहे हैं, मेरा इरादा किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं था.'
Bigg Boss 17 विनर ने आगे कहा कि- 'शो पर सभी लोग थे, स्टेज पर मराठी, मुस्लिम और हिंदू लोग भी थे लेकिन जब इस तरह की चीजे हम इंटरनेट पर देखते हैं तब पता चलता है कि मामला क्या है? मैं माफी मांगना चाहता हूं, सॉरी बोलना चाहता हूं. जय हिंद जय महाराष्ट्र.'
आपको बता दें कि मुनव्वर फारुकी ने तलोजा में कोंकणी लोगों का मजाक बनाया. इनकी परफॉर्मेंस का एक क्लिप वायरल हो रहा है जिसमें मुनव्वर ने कहा था कि कोंकण के लोग चू*** (बेवकूफ) बनाते हैं. बस यही से विवाद ज्यादा शुरू हो गया.
मुनव्वर के इस बयान से बीजेपी नेता नितेश राणे भड़कते हुए बोले- कि ये हरे सांप को पाकिस्तान भेजने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा. वहीं राज ठाकरे की पार्टी मनसे ने भी मुन्नवर फारूकी को धमकी देते हुए कहा कि अगर माफी नहीं मांगी तो सबक सिखा देंगे.