T20 World Cup 2026

पवन सिंह को भूल किससे अक्षरा ने गुपचुप तरीके से रचाई शादी! तस्वीरों में हो जाएगा सब बयां

अक्षरा सिंह ने अभी हाल ही में एक फोटो शेयर की है जिसमें वह नई नवेली दुल्हन के रूप में नजर आ रही हैं. फोटो को देख फैंस थोड़ा हैरान हैं.

Social Media
India Daily Live

Akshara Singh: भोजपुरी की शानदार अदाकारा अक्षरा सिंह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. एक्ट्रेस ने एक से बढ़कर एक फिल्में और गाने किए हैं. अभिनेत्री सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं. अभी हाल ही में अक्षरा सिंह की कुछ तस्वीरें सामने आई है जिसमें वह सुहागन के रूप में नजर आ रही हैं. इस फोटो को देख फैंस थोड़ा शॉक्ड हो रहे हैं. तो चलिए आज हम आपको इस फोटो की सच्चाई बताते हैं.

दरअसल, अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर जो फोटो शेयर की है उसमें वह नई नवेली दुल्हन के रूप में दिख रही हैं. इस फोटो में अक्षरा ने लाइट ग्रीन कलर की साड़ी पहनी है और मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र और हाथों में लाल चूड़ा पहने हुए हैं. एक्ट्रेस इस दौरान मिरर सेल्फी लेती दिख रही हैं. एक नजर में फोटो को देख फैंस थोड़ा हैरान रह जा रहे हैं.

अक्षरा सिंह बनीं दुल्हन

हालांकि, अक्षरा सिंह की ये फोटो सेट की है जहां पर उन्होंने अपने शूट के लिए ये गेटअप लिया है. अभिनेत्री की सच में शादी नहीं हुई है. फोटो को देख फैंस भी अक्षरा से सवाल पूछ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा आप जल्दी शादी कर लो. वहीं एक ने लिखा दुल्हन के श्रृंगार में आप अच्छी लगती हैं.

अक्षरा सिंह की पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें तो एक्ट्रेस का पवन सिंह से अफेयर रहा था. दोनों एक दूसरे से शादी करने को भी तैयार थे लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया. पवन सिंह शादीशुदा थे और जब पवन की वाइफ को पता चला तो उन्होंने काफी हंगामा किया था.