West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

बालकृष्ण की फिल्म ने रणवीर सिंह की धुरंधर की कमाई पर लगाई सेंध? जानें 'अखंडा 2' की पहले दिन की कमाई

नंदमुरी बालकृष्ण की अपकमिंग फिल्म 'अखंडा 2: थांडवम' आखिरकार 12 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. यह फिल्म 2021 की ब्लॉकबस्टर 'अखंडा' का सीक्वल है, जिसे बॉयोपति श्रीनु ने निर्देशित किया है. रिलीज से पहले ही फिल्म ने जबरदस्त हाइप क्रिएट किया था और अब पहले दिन के कलेक्शन ने सभी को चौंका दिया है.

x
Antima Pal

मुंबई: साउथ के सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण की अपकमिंग फिल्म 'अखंडा 2: थांडवम' आखिरकार 12 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. यह फिल्म 2021 की ब्लॉकबस्टर 'अखंडा' का सीक्वल है, जिसे बॉयोपति श्रीनु ने निर्देशित किया है. रिलीज से पहले ही फिल्म ने जबरदस्त हाइप क्रिएट किया था और अब पहले दिन के कलेक्शन ने सभी को चौंका दिया है.

फिल्म में बालकृष्ण डबल रोल में नजर आए हैं, जिसमें एक किरदार अघोरी का है. उनके साथ सम्युक्ता मेनन, हर्षाली मल्होत्रा और आदित्य पिनिसेट्टी मुख्य भूमिकाओं में हैं. एक्शन, इमोशन और धार्मिक तत्वों से भरपूर यह मास एंटरटेनर फैंस को खूब पसंद आ रही है. थमन एस का बैकग्राउंड म्यूजिक और ग्रैंड विजुअल्स फिल्म की यूएसपी हैं.

बालकृष्ण की फिल्म ने रणवीर सिंह की धुरंधर की कमाई पर लगाई सेंध?

ट्रैकिंग साइट सैकनिल्क के शुरुआती अनुमानों के मुताबिक 'अखंडा 2' ने पहले दिन करीब 22 करोड़ रुपये की कमाई की है. अगर गुरुवार को हुए पेड प्रीव्यूज के 8 करोड़ रुपये जोड़ें तो कुल ओपनिंग 30 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच जाती है. यह बालकृष्ण की पिछली फिल्म 'डाकू महाराज' से बेहतर ओपनिंग है. तेलुगु वर्जन ने सबसे ज्यादा कमाई की, जबकि हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम वर्जन का योगदान कम रहा.

तेलुगु में 57% ऑक्यूपेंसी रही

तेलुगु राज्यों में फिल्म की ऑक्यूपेंसी शानदार रही. सुबह के शोज में 47%, दोपहर में 46%, शाम में 60% और नाइट शोज में 74% तक ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई. कुल मिलाकर तेलुगु में 57% ऑक्यूपेंसी रही. फैंस थिएटर्स में सीटियां बजाते और तालियां पीटते नजर आए. मिक्स्ड रिव्यूज के बावजूद मास ऑडियंस का सपोर्ट फिल्म को मिल रहा है. इसी दिन बॉलीवुड की बड़ी फिल्म 'धुरंधर' अपनी दूसरी शुक्रवार को थी. 

धुरंधर की कमाई पर पड़ा असर?

रणवीर सिंह स्टारर यह स्पाई थ्रिलर पहले हफ्ते में 200 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है और दूसरे शुक्रवार को भी 30 करोड़ से ऊपर की कमाई की. लेकिन 'अखंडा 2' की रिलीज से कुछ थिएटर्स में स्क्रीन्स शिफ्ट हुईं, जिससे धुरंधर की कमाई पर थोड़ा असर पड़ा. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि बालकृष्ण की फिल्म ने धुरंधर की कमाई में सेंध लगाई है, खासकर साउथ और हिंदी बेल्ट के कुछ हिस्सों में. 

'अखंडा 2' को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड थे क्योंकि पहले यह 5 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन फाइनेंशियल इश्यूज की वजह से पोस्टपोन हो गई. इस डिले ने हाइप और बढ़ा दी. ओवरसीज में भी फिल्म अच्छा परफॉर्म कर रही है. कुल मिलाकर 'अखंडा 2' ने पहले दिन धमाकेदार शुरुआत की है. वीकेंड में और बेहतर कलेक्शन की उम्मीद है. बालकृष्ण के फैंस के लिए यह फिल्म एक बड़ा ट्रीट साबित हो रही है.