कौन है रणवीर सिंह की धुरंधर में 'बड़े साहब'? फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर ने तोड़ी चुप्पी, बढ़ा फैंस का सस्पेंस
फिल्म धुरंधर द रिवेंज की रिलीज से पहले एक किरदार को लेकर जबरदस्त चर्चा है. यह किरदार है बड़े साहब का. कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने इस रहस्य को अभी तक बरकरार रखा है.
मुंबई: बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म धुरंधर द रिवेंज इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है. फिल्म की रिलीज में अब कुछ ही दिन बाकी हैं और इसी बीच एक रहस्यमयी किरदार को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है. यह किरदार है बड़े साहब का. फिल्म के ट्रेलर में भी इस किरदार के बारे में कोई साफ जानकारी नहीं दी गई. यही वजह है कि सोशल मीडिया पर इसे लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. फैंस यह जानने के लिए काफी उत्साहित हैं कि आखिर इस अहम किरदार को कौन निभा रहा है.
कौन है बड़े साहब का किरदार?
फिल्म की कहानी में बड़े साहब का किरदार बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. बताया जाता है कि बड़े साहब असल में आई एस आई के कुख्यात चीफ मेजर इकबाल के बॉस हैं. कहानी में अर्जुन का किरदार एक ऐसे व्यक्ति से प्रेरित बताया जा रहा है जो असल जिंदगी के आतंकवादी लीडर इलियास कश्मीरी से जुड़ा हुआ माना जाता है. फिल्म की कहानी में यह किरदार कई बड़े आतंकी हमलों से जुड़ा हुआ दिखाया गया है.
फिल्म के पहले भाग में भी इस किरदार का कई बार जिक्र किया गया था. खासकर संजय दत्त के निभाए किरदार एस पी चौधरी असलम के संवादों में बड़े साहब का नाम सामने आता है. हालांकि दर्शकों को अब तक यह किरदार स्क्रीन पर देखने को नहीं मिला है.
मुकेश छाबड़ा ने दिया दिलचस्प जवाब
फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने भी हाल ही में इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि आखिर यह बड़े भाई साहब कौन हैं. अंदाजा लगाने का खेल अभी भी जारी है. दोस्तों बस कुछ और दिनों का इंतजार कर लो. तुम्हें अपने सभी सवालों के जवाब मिल जाएंगे. उनके इस पोस्ट के बाद फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ गई है.
पहले दाऊद इब्राहिम से जोड़ा गया था किरदार
शुरुआत में कुछ दर्शकों को लगा था कि फिल्म का यह किरदार अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से प्रेरित हो सकता है. लेकिन बाद में यह साफ हुआ कि फिल्म में दिखाया गया किरदार उससे बिल्कुल अलग है. यही वजह है कि बड़े साहब को लेकर रहस्य और भी गहरा हो गया है. फिल्म के मेकर्स भी अभी तक इस किरदार के बारे में कोई खुलासा नहीं कर रहे हैं.
और पढ़ें
- ‘धुरंधर 2’ में अनिल कपूर को ऑफर हुआ था ये कैमियो रोल, क्यों एक्टर ने ठुकराई साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म
- दुनिया के सबसे बड़े फिल्म अवॉर्ड में चमका भारत, जानें RRR से लेकर स्लमडॉग मिलियनेयर तक किन फिल्मों ने जीते ऑस्कर
- 80 के दशक की ये एक्ट्रेस 200 से ज्यादा फिल्मों में कर चुकी हैं काम, आज भी नहीं भूले लोग; पहचाना?