आयुष्मान-शरवरी की केमिस्ट्री और श्रेया की आवाज का तड़का! 'ये प्रेम मोल लिया' का गाना हुआ रिलीज, छठी मैया की झलक ने खींचा ध्यान
आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की नई फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' का टाइटल ट्रैक रविवार को रिलीज हो गया. आयुष्मान खुराना और शरवरी की जोड़ी वाली इस फिल्म का गाना सुनने और देखने के बाद फैंस खुश नजर आ रहे हैं. गा
Yeh Prem Mol Liya Song: आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की नई फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' का टाइटल ट्रैक रविवार को रिलीज हो गया. आयुष्मान खुराना और शरवरी की जोड़ी वाली इस फिल्म का गाना सुनने और देखने के बाद फैंस खुश नजर आ रहे हैं. गाने में शादी के रंग-बिरंगे सीन, परिवार के साथ खुशियां और छठ पूजा की खास झलक देखने को मिली है.
यह गाना हिमेश रेशमिया ने कंपोज किया है. बोल कुमार ने लिखे हैं. गाने की आवाज श्रेया घोषाल और निहाल टाउरो ने दी है. श्रेया की मधुर आवाज गाने को और भी खास बनाती है. गाने के बोल साफ कहते हैं कि प्यार छुपाने वाली चीज नहीं है. 'चुराया नहीं, इश्क छुपाया नहीं... खुलके जमाने से बोल दिया' जैसे लाइनें सुनकर दिल खुश हो जाता है.
वीडियो में आयुष्मान और शरवरी शादी के रिवाजों में नजर आते हैं. मेहंदी, सेहरा, शमीयाने और बड़े परिवार की जमात दिखती है. रंग-बिरंगी पोशाकें, सजावट और उत्सव का माहौल राजश्री फिल्मों का पुराना अंदाज याद दिलाता है. गाने के बीच दोनों के बीच मीठी नजरें और छोटी-छोटी रोमांटिक पल भी हैं, जिससे गाना सिर्फ भव्य नहीं बल्कि दिल छूने वाला बन गया है.
Also Read
खास बात यह है कि गाने में छठ महापर्व को भी जगह दी गई है. हाल के समय में कुछ हिंदी फिल्मों में छठ दिखाने का ट्रेंड बढ़ा है. सोराज बार्जत्य ने इसे अपने अंदाज में परिवार, प्रेम और रीति-रिवाजों के साथ पेश किया है. इससे गाना और भी खास लग रहा है.
'ये प्रेम मोल लिया' सूरज बड़जात्या की 'उंचाई' के बाद पहली डायरेक्टोरियल फिल्म है. 'उंचाई' के लिए उन्हें बेस्ट डायरेक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है. इस फिल्म में राजश्री के पॉपुलर किरदार प्रेम को 12 साल बाद फिर से स्क्रीन पर लाया जा रहा है. आयुष्मान पहली बार प्रेम बने हैं. शरवरी भी पहली बार उनके साथ काम कर रही हैं. कास्ट में अनुपम खेर समेत कई जाने-माने कलाकार हैं.
मेकर्स ने कहानी ज्यादा नहीं बताई है. फिल्म को म्यूजिकल फैमिली एंटरटेनर बताया जा रहा है, जिसमें प्यार, रिश्ते और भारतीय मूल्य हैं. फिल्म 27 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.