T20 World Cup 2026

Assi Collection Day 2: बॉक्स ऑफिस पर 'अस्सी' ने कितना कमाया? दो दिनों में तापसी पन्नू ने अपनी ही इन फिल्मों को छोड़ा पीछे

तापसी पन्नू की फिल्म अस्सी ने दूसरे दिन 1.60 करोड़ नेट कमाए और कुल कलेक्शन 2.60 करोड़ तक पहुंचा. कोर्टरूम ड्रामा को रिव्यू अच्छे मिले हैं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार अब भी धीमी है.

Social Media
Babli Rautela

मुंबई: तापसी पन्नू  की मोस्टअवेटेड फिल्म अस्सी 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थीं. यह फिल्म सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की फिल्म दो दीवाने शहर में से क्लैश हुई. रिलीज से पहले मीडिया स्क्रीनिंग में इसे सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी. लेकिन बॉक्स ऑफिस के आंकड़े फिलहाल कहानी कुछ और ही बयां कर रहे हैं.

पहले दिन फिल्म ने करीब 1 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. कंटेंट आधारित फिल्मों की यही खासियत होती है कि वे धीरे शुरुआत करती हैं और वर्ड ऑफ माउथ से रफ्तार पकड़ती हैं. अब सभी की नजर वीकेंड की कमाई पर टिकी है.

दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर अस्सी की कमाई

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने दूसरे दिन भारत में 1.92 करोड़ ग्रॉस और 1.60 करोड़ नेट कमाए हैं. दो दिनों में इसका कुल नेट कलेक्शन 2.60 करोड़ तक पहुंच गया है. देशभर में करीब 3435 शो के बावजूद ऑक्यूपेंसी 13.2 प्रतिशत रही, जो कि अभी भी कम मानी जा रही है. तापसी की पिछली थिएटर रिलीज खेल खेल में ने दूसरे दिन 2.05 करोड़ नेट कमाए थे. इस लिहाज से अस्सी फिलहाल उस फिल्म से पीछे चल रही है. हालांकि ट्रेड जानकारों का मानना है कि अगर शनिवार और रविवार को ग्रोथ मिलती है तो तस्वीर बदल सकती है.

क्या बजट निकाल पाएगी तापसी की फिल्म

फिल्म का आधिकारिक बजट घोषित नहीं किया गया है. लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे लगभग 30 से 40 करोड़ की लागत में तैयार किया गया है. ऐसे में शुरुआती कमाई मेकर्स के लिए चिंता का विषय बन सकती है. डायरेक्शन के तौर पर अनुभव सिन्हा की पहचान गंभीर और सामाजिक मुद्दों पर आधारित फिल्मों के लिए रही है. उनकी फिल्मों को अक्सर क्रिटिक्स का समर्थन मिलता है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर सफलता काफी हद तक दर्शकों की पसंद पर निर्भर करती है. अस्सी को भी अब मजबूत वीकेंड की जरूरत है ताकि यह अपनी लागत की ओर बढ़ सके.

फिल्म में तापसी पन्नू के साथ कनी कुसरुति अहम किरदार में नजर आ रही हैं. मोहम्मद जीशान अय्यूब, मनोज पाहवा, सीमा पाहवा, कुमुद मिश्रा और रेवती भी महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं. खास भूमिकाओं में नसीरुद्दीन शाह और सुप्रिया पाठक की मौजूदगी फिल्म को और मजबूती देती है.