सलमान खान ने असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ, जानें कौन-कौन से सेलेब्स आए आगे
सलमान हमेशा से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते हैं. Being Human फाउंडेशन के जरिए वे लंबे समय से जरूरतमंदों की मदद करते आ रहे हैं. इस बार असम बाढ़ में हजारों परिवार बेघर हो गए हैं, कई लोगों की जान चली गई है और लाखों लोग प्रभावित हैं. ऐसे में सलमान का यह कदम सराहनीय माना जा रहा है.
Salman Khan To Help Assam Flood Victims: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने असम में आई भीषण बाढ़ के पीड़ितों की मदद के लिए आगे आकर अच्छा उदाहरण पेश किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान ने अपनी एनजीओ Being Human के जरिए बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री पहुंचानी शुरू कर दी है.
सलमान खान ने असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ
रिपोर्ट में एक सूत्र ने बताया कि सलमान अपने फैन क्लब के साथ मिलकर असम के लोगों की मदद कर रहे हैं. पहले चरण में भोजन के पैकेट और जरूरी सामान बांटा जा रहा है. अगले चरणों में राशन किट, अस्थायी आश्रय और क्षतिग्रस्त स्कूलों व अस्पतालों के पुनर्निर्माण का काम किया जाएगा.
सलमान हमेशा से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते हैं. Being Human फाउंडेशन के जरिए वे लंबे समय से जरूरतमंदों की मदद करते आ रहे हैं. इस बार असम बाढ़ में हजारों परिवार बेघर हो गए हैं, कई लोगों की जान चली गई है और लाखों लोग प्रभावित हैं. ऐसे में सलमान का यह कदम सराहनीय माना जा रहा है.
Also Read
सलमान अकेले नहीं हैं, बल्कि अन्य बॉलीवुड सितारों ने भी बाढ़ पीड़ितों के लिए आवाज उठाई है. आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि असम इस समय बहुत मुश्किल दौर से गुजर रहा है. 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और लाखों लोग बेघर हो गए हैं. आलिया ने लोगों से अपील की कि वे तुरंत मदद करें क्योंकि असम को अभी तत्काल राहत और लंबे समय तक रिकवरी सपोर्ट की जरूरत है.
भूमि पेडनेकर भी सबसे पहले इस मुद्दे पर बोलने वाली सेलिब्रिटी में शामिल रहीं. उन्होंने छात्रों के प्रदर्शन के दौरान एक वीडियो शेयर कर असम बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद की अपील की थी. असम में हर साल बाढ़ आती है, लेकिन इस बार स्थिति काफी गंभीर बताई जा रही है. नदियों का जलस्तर बढ़ने से कई गांव पानी में डूब गए हैं. लोगों ने घर, खेत और मवेशी सब खो दिए हैं. ऐसे में सलमान खान जैसे बड़े स्टार का सक्रिय सहयोग पीड़ितों के लिए बड़ी राहत बन सकता है. फिलहाल Being Human टीम असम में ग्राउंड लेवल पर काम कर रही है. सलमान खुद इस पूरे ऑपरेशन पर नजर रखे हुए हैं.