'मैं लड़कियों को DM नहीं करता...', श्रेया कालरा के आरोप पर कुशाल टंडन का जवाब, देखें वीडियो
जब काशिश कपूर ने उनसे पूछा कि क्या उन्होंने श्रेया को पहले मैसेज किया था, तो कुशाल ने साफ मना कर दिया. ' कुशाल ने मजाकिया अंदाज में कहा- 'उन्होंने मुझे टेक्स्ट किया था! मैं लड़कियों को DM नहीं करता. मेरा ego बहुत ज्यादा है. मैं सिर्फ विदेशी मॉडल्स को DM करता हूं.'
Kushal Tandon Hits Back At Shreya Kalra: टीवी एक्टर कुशाल टंडन इन दिनों सुर्खियों में हैं. लॉक अप की कंटेस्टेंट श्रेया कालरा के आरोप पर उन्होंने साफ-साफ जवाब देते हुए कहा कि वो खुद किसी लड़की को DM नहीं करते. कुशाल ने दावा किया कि वो सिर्फ विदेशी मॉडल्स को ही मैसेज करते हैं.
श्रेया के आरोप पर कुशाल टंडन का जवाब
मामला शुरू हुआ कुशाल की सीरियल 'बरसातें - मौसम प्यार का' के प्रमोशनल शूट से. श्रेया कालरा को शूट के दौरान वादा किया गया था कि उनका कुशाल के साथ अच्छा-खासा प्रमोशन वीडियो बनेगा. लेकिन जब प्रमोशन आया तो श्रेया सिर्फ एक पल के लिए नजर आईं. कुशाल ने 'अलायंस' शो में इस बात का जिक्र करते हुए बताया- 'श्रेया को मेरे साथ प्रमोशन का वादा किया गया था, लेकिन फाइनल कट में वो सिर्फ पासिंग शॉट में थीं.'
Also Read
जब काशिश कपूर ने उनसे पूछा कि क्या उन्होंने श्रेया को पहले मैसेज किया था, तो कुशाल ने साफ मना कर दिया. ' कुशाल ने मजाकिया अंदाज में कहा- 'उन्होंने मुझे टेक्स्ट किया था! मैं लड़कियों को DM नहीं करता. मेरा ego बहुत ज्यादा है. मैं सिर्फ विदेशी मॉडल्स को DM करता हूं.'
कुशाल के अनुसार श्रेया ने उन्हें मैसेज करके बताया कि वो उनके साथ काम करना चाहती हैं और प्रमोशन शूट के लिए तैयार हैं. तब कुशाल ने उन्हें सलाह दी कि उन्हें ऐसा छोटा रोल नहीं करना चाहिए. उन्होंने कहा- 'तुम्हें ये नहीं करना चाहिए था. पासिंग शॉट में आने से तुम्हारा लुक बहुत अजीब लग रहा है. तुम इससे कहीं बेहतर कर सकती हो.'
दूसरी तरफ श्रेया कालरा ने लॉक अप में शिल्पा शिंदे से बात करते हुए दावा किया था कि कुशाल ने शूट के बाद उन्हें DM किया था. उन्होंने कहा- 'उस समय कुशाल और शिवांगी जोशी के बीच कुछ चल रहा था और मैंने उनके मैसेज को encourage नहीं किया.' कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी 'बरसातें' शो में साथ काम करते हुए करीब आए थे. अक्टूबर 2024 में कुशाल ने अपनी रिलेशनशिप को कन्फर्म किया था, लेकिन जून 2025 में दोनों ने अलग होने की खबर दी.