Tamil Nadu Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026

सड़क हादसे का शिकार हुए एक्टर आशीष विद्यार्थी और पत्नी रुपाली, घटना के बाद जानें कैसी है हालत?

आशीष विद्यार्थी और उनकी दूसरी पत्नी रूपाली बरुआ शुक्रवार रात गुवाहाटी में बाइक की टक्कर में घायल हो गए. 63 वर्षीय आशीष विद्यार्थी ने एक वीडियो के माध्यम से बताया- 'हम दोनों ठीक हैं... सनसनीखेज बनाने जैसी कोई बात नहीं है.'

X
Antima Pal

मुंबई: वेटरन एक्टर आशीष विद्यार्थी और उनकी दूसरी पत्नी रूपाली बरुआ शुक्रवार रात गुवाहाटी में एक सड़क हादसे का शिकार हो गए. दोनों सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी. हादसे के अगले दिन आशीष ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर फैंस को अपडेट दिया और कहा कि घबराने की कोई बात नहीं है.

सड़क हादसे का शिकार हुए एक्टर आशीष विद्यार्थी और पत्नी रुपाली

63 साल के आशीष ने वीडियो में मुस्कुराते हुए कहा- 'आप सबको बता दूं क्योंकि न्यूज चैनलों पर तरह-तरह की बातें चल रही हैं. कल रात रूपाली और मैं सड़क क्रॉस कर रहे थे, तभी एक बाइक ने हमें टक्कर मार दी. हम दोनों बिल्कुल ठीक हैं. कुछ सेंसेशनलाइज करने वाली बात नहीं है. रूपाली को डॉक्टर्स ने ऑब्जर्वेशन में रखा है, सब नॉर्मल है. मुझे छोटी सी चोट लगी है, बस इतनी ही बात है. मैं चल रहा हूं, बोल रहा हूं, खड़ा हूं – सब कुछ बिल्कुल ठीक है.'

आशीष ने ये भी बताया कि उन्होंने पुलिस से बाइक सवार का हालचाल पूछा. पुलिस ने कहा कि राइडर होश में आ गया है और गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में उसका इलाज चल रहा है. गीतानगर पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची थी और सभी को मेडिकल मदद दी गई.

दमदार विलेन और सपोर्टिंग रोल्स के लिए मशहूर आशीष विद्यार्थी

आशीष विद्यार्थी बॉलीवुड, साउथ और टीवी में दमदार विलेन और सपोर्टिंग रोल्स के लिए मशहूर हैं.  उनकी दूसरी शादी असम की फैशन एंटरप्रेन्योर रूपाली बरुआ से 2023 में हुई थी. दोनों अक्सर साथ ट्रैवल करते और सोशल मीडिया पर प्यारी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं.

फैंस ने कमेंट्स में राहत की सांस ली और दोनों के जल्दी पूरी तरह ठीक होने की दुआएं कीं. आशीष को आखिरी बार करण जौहर द्वारा होस्ट किए गए रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' में देखा गया था, जिसमें करण कुंद्रा, रफ्तार, उर्फी जावेद, अपूर्वा मुखीजा, पुरव झा, एल्नाज नोरौजी और अन्य कलाकार भी शामिल थे.