मुंबई: टीवी अभिनेता अर्जुन बिजलानी ने 'लाफ्टर चीफ्स सीजन 3' शो में समर्थ जुरेल और जन्नत जुबैर के वायरल वीडियो को लेकर उठे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. सोशल मीडिया पर समर्थ पर जन्नत के साथ अनुचित व्यवहार करने के आरोप लगे थे, जिसके बाद अर्जुन बिजलानी ने समर्थ का बचाव किया.
शो में जन्नत जुबैर और समर्थ जुरेल एक साथ नजर आए. वीडियो वायरल होने के बाद कई यूजर्स ने दावा किया कि समर्थ जन्नत के साथ असहज व्यवहार कर रहे थे और जन्नत अनकंफर्टेबल नजर आ रही थीं. कुछ लोगों ने शो के मेकर्स पर भी आरोप लगाया कि वे दोनों के बीच जबरन रोमांस एंगल बनाने की कोशिश कर रहे हैं. इस विवाद पर अर्जुन बिजलानी ने इंस्टाग्राम पर कमेंट करते हुए लिखा- 'सबसे पहले तो जन्नत और समर्थ अच्छे दोस्त हैं.
दूसरी बात जन्नत उनके आस-पास बिल्कुल भी असहज महसूस नहीं करतीं. इसलिए कृपया उनकी इमेज को खराब न करें. वह एक अच्छा इंसान हैं. शो का मजा लेते रहिए. ध्यान देने के लिए धन्यवाद.' अर्जुन बिजलानी खुद इस शो में तेजस्वी प्रकाश के साथ जुड़े हुए हैं. उनका यह बयान विवाद को शांत करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है.
It looks like Jannat Zubair might be uncomfortable, but Samarth Jurel keeps going… doesn’t feel right..#SamarthJurel #JannatZubair #ElvishYadav #AbhishekKumar #LaughterChefs pic.twitter.com/swlqbNQcf8
— 𝑱𝒂𝒅𝒂𝒗. (@Jadav1881) March 24, 2026Also Read
अर्जुन ने साफ कहा कि दोनों कलाकार अच्छे दोस्त हैं और वीडियो में कोई गलत बात नहीं है. 'लाफ्टर शेफ्स' एक कॉमेडी और कुकिंग रियलिटी शो है, जिसमें टीवी के लोकप्रिय चेहरे रसोई में कॉमेडी करते नजर आते हैं. शो में मस्ती और मजेदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है, लेकिन इस बार जन्नत और समर्थ की जोड़ी विवादों में घिर गई. समर्थ जुरेल टीवी पर युवा नायकों में अपनी जगह बना चुके हैं. जन्नत जुबैर भी सोशल मीडिया और टीवी पर अपनी पॉपुलैरिटी के लिए जानी जाती हैं. दोनों के बीच दोस्ती को लेकर अर्जुन बिजलानी का बयान आने के बाद कुछ फैंस ने राहत महसूस की, जबकि कुछ अभी भी सवाल उठा रहे हैं.
अर्जुन बिजलानी का यह बचाव सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि बिना वजह किसी की इमेज खराब करना सही नहीं है.