menu-icon
India Daily

ऋचा चड्ढा को दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाई फटकार, जानें आखिर किस मामले में एक्ट्रेस पर उठे सवाल!

ऋचा चड्ढा और कुछ मीडिया घरानों को सोशल मीडिया पर बिना जांच के आरोप फैलाने के लिए कड़ी फटकार लगाई है. कोर्ट ने इसे 'डिजिटल वॉचिलैंटिज्म' (डिजिटल भीड़तंत्र) बताया है. मामला 11 मार्च का है, जब दिल्ली से मुंबई जा रहे इंडिगो विमान में एक महिला पत्रकार ने अपने बगल में बैठे शख्स पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया. 

antima
Edited By: Antima Pal
ऋचा चड्ढा को दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाई फटकार, जानें आखिर किस मामले में एक्ट्रेस पर उठे सवाल!
Courtesy: x

मुंबई: दिल्ली हाईकोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा और कुछ मीडिया घरानों को सोशल मीडिया पर बिना जांच के आरोप फैलाने के लिए कड़ी फटकार लगाई है. कोर्ट ने इसे 'डिजिटल वॉचिलैंटिज्म' (डिजिटल भीड़तंत्र) बताया है. मामला 11 मार्च का है, जब दिल्ली से मुंबई जा रहे इंडिगो विमान में एक महिला पत्रकार ने अपने बगल में बैठे शख्स पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया. 

 ऋचा चड्ढा को दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाई फटकार

विमान के लैंडिंग के बाद महिला ने एक्स पर पोस्ट कर उस व्यक्ति का नाम, फोटो और प्रोफेशनल डिटेल्स सार्वजनिक कर दीं. पोस्ट तेजी से वायरल हो गया और कई मीडिया चैनलों ने इसे बिना वेरिफिकेशन के छाप दिया. अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने भी उस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा – 'Make him famous' इस पोस्ट से व्यक्ति की काफी बदनामी हुई. 

'डिजिटल भीड़तंत्र को बढ़ावा देना'

अब दिल्ली हाईकोर्ट ने इस पूरे मामले पर सख्त टिप्पणी की है. कोर्ट ने कहा कि बिना सच्चाई जांचे इतने गंभीर आरोपों को बढ़ावा देना सिर्फ अभिव्यक्ति की आजादी नहीं है, बल्कि सार्वजनिक शर्मिंदगी और डिजिटल भीड़तंत्र को बढ़ावा देना है. जस्टिस ने कहा- 'एक पब्लिक फिगर को अपनी लोकप्रियता का इस्तेमाल करने से पहले आरोपों की सच्चाई जांचनी चाहिए.' 

कोर्ट ने ऋचा चड्ढा की पोस्ट को 'उकसावे वाली' बताया. व्यक्ति ने इन आरोपों से इनकार किया है और अपनी मानहानि का केस दायर किया है. कोर्ट ने मीडिया और सेलिब्रिटीज को चेतावनी दी कि वे बिना पुष्टि के किसी को दोषी करार न दें. सुनवाई के दौरान यह भी पता चला कि ऋचा चड्ढा ने बाद में अपना पोस्ट हटा लिया है. 

कोर्ट ने साफ कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली किसी भी घटना को तुरंत सच मानकर फैलाना खतरनाक है. इससे निर्दोष व्यक्ति की इज्जत और करियर दोनों को नुकसान पहुंच सकता है. यह मामला एक बार फिर इस बात की याद दिलाता है कि सेलिब्रिटीज और मीडिया की जिम्मेदारी कितनी बड़ी है. उनकी एक पोस्ट लाखों लोगों तक पहुंचती है, इसलिए तथ्यों की जांच जरूरी है.