IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

Archana Puran Singh Marriage: जब अर्चना पूरन सिंह का होने वाल था तलाक... जानें किस शख्स ने बचाई शादी?

Archana Puran Singh Marriage: बॉलीवुड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह ने परमीत सेठी के साथ शादी के 33 साल बाद अपने रिश्तों के बारें में खुलकर बात की है. एक्ट्रेस ने अपनी शादी के उस चुनौतीपूर्ण दौर के बारे में बात की जिसने उनके रिश्ते की परीक्षा ली. अर्चना ने स्वीकार किया कि अहंकार के कारण ही दरार पैदा हुई थी.

Social Media
Babli Rautela

Archana Puran Singh Marriage: एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह इस समय जाने माने कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में अपनी मौजूदगी के लिए जानी जाती है. एक्ट्रेस ने परमीत सेठी के साथ शादी के 33 साल बाद अपनी शादी के मुश्किल दौर के बारे में खुलकर बात की है. एक्ट्रेस ने अपनी शादी के उस चुनौतीपूर्ण दौर के बारे में बात की जिसने उनके रिश्ते की परीक्षा ली. अर्चना ने स्वीकार किया कि अहंकार के कारण ही दरार पैदा हुई थी.

अर्चना ने अपने बेटे आर्यमान सेठी के व्लॉग में परमीत के साथ अपने रिश्ते की परेशानियों को याद किया. अर्चना ने कहा, 'परमीत और मैं अपनी शादी के एक बहुत ही मुश्किल दौर से गुजर रहे थे. हमने एक-दूसरे को समझने में गलतियां कीं, और कभी-कभी अहंकार आड़े आ जाता है. जब शादी में दोनों लोग कमजोर हो जाते हैं, तो वह शादी संघर्ष करती है.'

शादी के उतार-चढ़ाव पर क्या बोलीं अर्चना

अपनी शादी के उस मुश्किल दौर को याद करते हुए एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'तुम (आर्यमन) उस समय छोटे थे, लेकिन उस दौरान भी, मुझे पता था कि मेरे बच्चों के पास हमेशा उनके पिता रहेंगे, और मुझे पता था कि उनसे बेहतर पिता कोई नहीं हो सकता. परमीत ने तुम दोनों को मुझसे ज्यादा प्यार किया है, वह तुम्हारे पिता है, और मैंने मन ही मन सोचा, मैं इस शादी को टूटने नहीं दे सकती.'

वीडियो में, अर्चना ने बताया कि उनकी शादी के मुश्किल दौर में तब सुधार आया जब उन्होंने आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन की खोज की और ध्यान को अपने जीवन में शामिल किया और साथ ही परमीत को भी इस चीज के लिए प्रोत्साहित किया.

एक दिन में 15 बार झगड़ते थे परमीत-अर्चना

अर्चना ने बताया कि एक बार ध्यान के बाद परमीत ने उनसे कहा, 'मैंने तुम्हें दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला के रूप में देखा.' उन्होंने यह बात उस समय कही जब वे झगड़ रहे थे. उसी दौरान उन्हें एहसास हुआ कि वे एक-दूसरे से प्यार करते हैं. उन्होंने बताया कि वे 'दिन में कम से कम 15 बार एक-दूसरे से झगड़ते हैं, लेकिन हम एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते'.

अर्चना की पहली शादी तलाक में खत्म होने के बाद, वह दोबारा शादी करने से हिचकिचा रही थीं. लेकिन एक पार्टी में परमीत से मिलने के बाद उनकी जिंदगी बदल गई.