US Israel Iran War

ICU से बाहर आकर दोस्त के फार्महाउस में हैं अनुराग डोभाल, पत्नी नहीं है साथ? जानें क्यों मची हलचल

अनुराग डोभाल, जिन्हें यूके07 राइडर के नाम से जाना जाता है, ने हाल ही में फैंस को गहरा झटका दिया. उन्होंने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान अपनी कार क्रैश करके सुसाइड अटेम्प्ट किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर यह हादसा हुआ, जहां वे लाइव जा रहे थे और अपनी भावनाओं को खुलकर बता रहे थे.

x
Antima Pal

मुंबई: यूट्यूबर और बिग बॉस फेम अनुराग डोभाल, जिन्हें यूके07 राइडर के नाम से जाना जाता है, ने हाल ही में फैंस को गहरा झटका दिया. उन्होंने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान अपनी कार क्रैश करके सुसाइड अटेम्प्ट किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर यह हादसा हुआ, जहां वे लाइव जा रहे थे और अपनी भावनाओं को खुलकर बता रहे थे.

ICU से बाहर आकर दोस्त के फार्महाउस में हैं अनुराग डोभाल

अनुराग ने परिवार से मिल रही मानसिक परेशानी, डिप्रेशन और प्रेशर की बात कही थी. उन्होंने दावा किया कि उनके पैरेंट्स और भाई ने उनकी इंटर-कास्ट मैरिज को लेकर उन्हें बहुत तंग किया. उनकी पत्नी रितिका चौहान के साथ भी कुछ मुद्दे बताए गए थे, जिससे वे काफी परेशान थे. पहले भी उन्होंने दो बार सुसाइड की कोशिश करने की बात कही थी. 

हादसे के बाद अनुराग को अस्पताल में भर्ती किया गया. उनकी हालत गंभीर थी, ICU में रखा गया. पन्यूमोनिया और अन्य कंप्लिकेशन्स भी हुए. मैनेजर रोहित पांडेय ने बताया कि उनकी स्थिति पहले ठीक थी, लेकिन बाद में बिगड़ गई. फैंस ने उनके लिए ढेर सारी दुआएं कीं. अब अच्छी खबर यह है कि अनुराग ICU से बाहर आ चुके हैं और रिकवर कर रहे हैं. वे फिलहाल एक दोस्त के फार्महाउस पर रह रहे हैं, जहां वे आराम कर रहे हैं.

मैनेजर रोहित ने स्क्रीन को दिए इंटरव्यू में कन्फर्म किया कि अनुराग सुरक्षित हैं और ठीक हो रहे हैं. हालांकि इस मुश्किल वक्त में उनकी पत्नी रितिका चौहान उनके साथ नहीं हैं. अस्पताल में वे उनके साथ थीं और सपोर्ट कर रही थीं, लेकिन अब फार्महाउस पर वे नहीं हैं. यह बात भी सुर्खियों में है कि रितिका प्रेग्नेंट हैं और परिवार के मुद्दों के बावजूद अस्पताल में उनका साथ दिया था.

अनुराग ने अस्पताल से अपना पहला अपडेट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वे जिंदा रहेंगे. उन्होंने इसे चमत्कार बताया और फैंस के सपोर्ट के लिए शुक्रिया अदा किया. वे खुद को 'अनाथ' जैसा महसूस कर रहे हैं, लेकिन अब नई जिंदगी की शुरुआत कर रहे हैं.