Bigg Boss 19: 'बिग बॉस 19' के सबसे महंगे कंटेस्टेंट है गौरव खन्ना? 'अनुपमा' फेम 'अनुज' ने खुद तोड़ी चुप्पी
कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 19' का आगाज हो चुका है. इस बार शो में एक से बढ़कर एक महारथी ने एंट्री ली है. वहीं जिसकी सबसे ज्यादा चर्चा है वो है टीवी शो 'अनुपमा' फेम 'अनुज' यानी गौरव खन्ना की. एक्टर को लेकर ऐसी अफवाह है कि उन्होंने बिग बॉस के घर में जाने के लिए भारी-भरकम फीस चार्ज की है. इन अफवाहों पर रिएक्ट करते हुए एक्टर ने हंसते हुए महज एक अफवाह बता दिया था.
Bigg Boss 19: सलमान खान के सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 19' का आगाज हो चुका है. इस बार शो में एक से बढ़कर एक महारथी ने एंट्री ली है. वहीं जिसकी सबसे ज्यादा चर्चा है वो है टीवी शो 'अनुपमा' फेम 'अनुज' यानी गौरव खन्ना की. एक्टर को लेकर ऐसी अफवाह है कि उन्होंने बिग बॉस के घर में जाने के लिए भारी-भरकम फीस चार्ज की है. इन अफवाहों पर रिएक्ट करते हुए एक्टर ने हंसते हुए महज एक अफवाह बता दिया था.
इंडिया टुडे से बातचीत में गौरव ने खुलकर कहा, 'यह अफवाह हो सकती है, या शायद नहीं. लोग तो बहुत कुछ कहते हैं, लेकिन मैं ऐसी बातों पर यकीन नहीं करता.' उन्होंने आगे कहा कि वह किसी अभिनेता को उसके मेहनताने के आधार पर नहीं आंकते. उनके लिए जरूरी यह है कि वह शो में क्या लेकर आते हैं. गौरव ने यह भी बताया कि उन्हें अभी तक बिग बॉस 19 के अन्य कंटेस्टेंट्स के बारे में कोई जानकारी नहीं है और न ही वह पैसे के बारे में चर्चा करते हैं. लोग जो कहना चाहते हैं, कह सकते हैं. मेरा लक्ष्य सिर्फ इस सीजन में अच्छा परफॉर्म करना है.'
गौरव की इस बेबाकी और पॉजिटिव सोच ने उनके प्रशंसकों का दिल जीत लिया है. 'अनुपमा' में अनुज के किरदार से उन्होंने लाखों दिलों में जगह बनाई है और अब बिग बॉस 19 में उनकी एंट्री को लेकर उत्साह चरम पर है. दर्शक यह देखने के लिए बेताब हैं कि गौरव इस रियलिटी शो में क्या कमाल दिखाते हैं. बिग बॉस का मंच हमेशा से ही ड्रामा, भावनाओं और रणनीति का संगम रहा है और गौरव जैसे सुलझे हुए व्यक्तित्व के शामिल होने से शो और भी रोमांचक होने की उम्मीद है.
फिलहाल गौरव की यह प्रतिक्रिया न केवल अफवाहों को शांत करती है, बल्कि उनके प्रोफेशनल और विनम्र रवैये को भी दर्शाती है. अब देखना यह है कि बिग बॉस 19 में गौरव कैसे अपने खेल से दर्शकों को प्रभावित करते हैं.
और पढ़ें
- Ganesh Chaturthi 2025: शिल्पा शेट्टी के घर इस बार नहीं होगा गणपति बप्पा का सेलिब्रेशन, एक्ट्रेस ने माफी मांगते हुए खुद बताई वजह
- Joy Banerjee Death: सांस लेने में तकलीफ के चलते अभिनेता जॉय बनर्जी का निधन, 62 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
- Bigg Boss 19: 'झांसी की रानी' का बड़ा खुलासा! बिग बॉस के घर में आने से पहले किस Ex-कंटेस्टेंट के साथ घंटो बिताया समय