अंकिता लोखंडे ने अबू धाबी में पहना हिजाब, मस्जिद में खिंचवाई तस्वीरें, यूजर्स ने यूं लगाई एक्ट्रेस को लताड़
कुछ दिन पहले अंकिता गौ सेवा करती हुई और गायों को प्यार से खाना खिलाती नजर आई थीं. तब लोगों ने उनकी तारीफों के पुल बांधे थे. अब अचानक हिजाब पहनकर मस्जिद घूमने की तस्वीरें देखकर लोग उनके धार्मिक विश्वास पर सवाल उठा रहे हैं. कई यूजर्स ने कमेंट्स में लिखा- 'हिंदू होकर हिजाब क्यों पहना?' कुछ ने उन्हें दोहरी नीति अपनाने का आरोप भी लगाया.
Ankita Lokhande Wears Hijab: अंकिता लोखंडे इन दिनों पति विक्की जैन के साथ अबू धाबी में घूम रही हैं. वेकेशन की खुशियां मनाते हुए उन्होंने इंस्टाग्राम पर खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं. लेकिन इन तस्वीरों में हिजाब पहनकर मस्जिद में खिंचवाई गई फोटोज देखकर यूजर्स काफी नाराज हो गए. सोशल मीडिया पर उनकी खूब आलोचना हो रही है.
अंकिता लोखंडे ने अबू धाबी में पहना हिजाब
कुछ दिन पहले अंकिता गौ सेवा करती हुई और गायों को प्यार से खाना खिलाती नजर आई थीं. तब लोगों ने उनकी तारीफों के पुल बांधे थे. अब अचानक हिजाब पहनकर मस्जिद घूमने की तस्वीरें देखकर लोग उनके धार्मिक विश्वास पर सवाल उठा रहे हैं. कई यूजर्स ने कमेंट्स में लिखा- 'हिंदू होकर हिजाब क्यों पहना?' कुछ ने उन्हें दोहरी नीति अपनाने का आरोप भी लगाया.
Also Read
अंकिता ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा- 'मेरे कैमरे से थोड़ा था अबू धाबी का प्यार. एक्सप्लोर कर रही हूं, हंस रही हूं और यादें बना रही हूं.' उन्होंने विक्की जैन के साथ वंडर वुमन थीम पार्क, वार्नर ब्रदर्स के फन जोन और शहर की दूसरी जगहों की तस्वीरें शेयर की हैं. इनमें से कुछ तस्वीरों में अंकिता सफेद हिजाब ओढ़े नजर आ रही हैं. एक तस्वीर में वह मस्जिद के सामने खड़ी हैं. इन तस्वीरों को देखकर फैंस के साथ-साथ आम यूजर्स भी बंट गए. कुछ लोग उनका सपोर्ट कर रहे हैं और कह रहे हैं कि यह सिर्फ एक पर्यटक की पोशाक है, इसमें गलत क्या है? वहीं दूसरी तरफ कई यूजर्स उन्हें खरी-खोटी सुनाने लगे.
एयरपोर्ट पर भी दिखा था हिजाब लुक
अंकिता लोखंडे अबू धाबी जाते समय एयरपोर्ट पर भी हिजाब पहने नजर आई थीं. इस लुक को लेकर भी पहले से ही कुछ चर्चा हो रही थी. अब मस्जिद की तस्वीरें आने के बाद विवाद और बढ़ गया है. अंकिता और विक्की दोनों ही इस वेकेशन में काफी खुश नजर आ रहे हैं. दोनों ने साथ-साथ कई रोमांटिक और मजेदार पल शेयर किए हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर हिजाब वाली तस्वीरों ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है.