'गर्मी में और गर्मी बढ़ा दी...', अंजलि अरोड़ा ने बिकिनी में लगाई आग, 'कच्चा बादाम गर्ल' का बोल्ड अवतार देख फैंस के छूटे पसीने; Photos

अंजलि अरोड़ा इन फोटोज में बेहद बोल्ड और कॉन्फिडेंट नजर आ रही हैं. समुद्र तट पर खड़ी होकर उन्होंने अलग-अलग पोज दिए हैं. पर्पल बिकिनी के साथ उन्होंने कलरफुल हेयर स्टाइल और मेकअप भी परफेक्ट तरीके से किया है. बालों में लगाया गया पर्पल फूल उनकी खूबसूरती को और निखार रहा है.

x
Antima Pal

Anjali Arora Bikini Look: गर्मी का मौसम चल रहा है और 'कच्चा बादाम गर्ल' अंजलि अरोड़ा ने अपनी बोल्ड फोटोज से पारा और भी ऊपर कर दिया है. 28 मई को इंस्टाग्राम पर अंजलि ने पर्पल कलर की बिकिनी में समंदर किनारे की बेहद आकर्षक तस्वीरें शेयर कीं, जिन्हें देख फैंस की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. 

अंजलि अरोड़ा ने बिकिनी में लगाई आग

अंजलि इन फोटोज में बेहद बोल्ड और कॉन्फिडेंट नजर आ रही हैं. समुद्र तट पर खड़ी होकर उन्होंने अलग-अलग पोज दिए हैं. पर्पल बिकिनी के साथ उन्होंने कलरफुल हेयर स्टाइल और मेकअप भी परफेक्ट तरीके से किया है. बालों में लगाया गया पर्पल फूल उनकी खूबसूरती को और निखार रहा है. ये तस्वीरें देखते ही उनके फैंस और फॉलोअर्स कमेंट्स करने लगे.

फैंस का मिक्स्ड रिएक्शन

कुछ फैंस अंजलि की बोल्डनेस की तारीफ कर रहे हैं. वे लिख रहे हैं कि अंजलि ने गर्मी को और गर्म कर दिया है. कई यूजर्स उन्हें 'हॉट' और 'स्टनिंग' बता रहे हैं. लेकिन कुछ यूजर्स नाराज भी नजर आए. एक यूजर ने कमेंट में लिखा- 'बस करो अंजलि, अब बहुत हो गया.' दूसरे ने कहा- 'गर्मी में और गर्मी बढ़ा दी.' कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं और ज्यादा बोल्ड फोटोज शेयर न करने की सलाह दे रहे हैं.

अंजलि अरोड़ा पिछले कई सालों से सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं. 'कच्चा बादाम' गाने के बाद वे रातोंरात मशहूर हो गई थीं. उसके बाद उन्होंने रियलिटी शो में भी हिस्सा लिया और अब लगातार अपनी बोल्ड इमेज के लिए चर्चा में रहती हैं.

अंजलि का स्टाइल स्टेटमेंट

ये तस्वीरें अंजलि की वेकेशन वाली लग रही हैं. समंदर की खूबसूरत बैकग्राउंड, सूरज की रोशनी और अंजलि का कॉन्फिडेंट लुक तीनों ने मिलकर फोटोज को खास बना दिया है. अंजलि अक्सर अपनी फिटनेस और फैशन को लेकर ओपन रहती हैं. वे पहले भी बिकिनी और बोल्ड अवतार में नजर आ चुकी हैं.

फोटोज शेयर करते समय अंजलि ने कोई कैप्शन नहीं लिखा, लेकिन तस्वीरें खुद ही काफी कुछ कह रही हैं. इन तस्वीरों को कुछ घंटों में हजारों लाइक्स मिल चुके हैं और कमेंट्स का सिलसिला अभी भी जारी है.