‘धुरंधर 2’ में अनिल कपूर को ऑफर हुआ था ये कैमियो रोल, क्यों एक्टर ने ठुकराई साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर ने खुलासा किया है कि उन्हें धुरंधर 2 में कैमियो करने का ऑफर मिला था. डायरेक्टर आदित्य धर ने उन्हें एक छोटा रोल देने की बात कही थी, लेकिन पहले से की गई कमिटमेंट की वजह से उन्होंने यह ऑफर ठुकरा दिया.

Social Media
Babli Rautela

मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनिल कपूर ने हाल ही में एक दिलचस्प खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि उन्हें फिल्म डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 में कैमियो करने का ऑफर मिला था. यह खबर सामने आने के बाद फिल्म के फैंस के बीच काफी चर्चा शुरू हो गई है. क्योंकि धुरंधर पहले ही एक बड़ी मल्टी स्टारर फिल्म मानी जा रही है और इसमें कई बड़े कलाकार नजर आने वाले हैं. हालांकि अनिल कपूर इस फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाए. उन्होंने बताया कि इसके पीछे उनकी प्रोफेशनल कमिटमेंट्स जिम्मेदार थीं.

मीडिया के साथ एक बातचीत में अनिल कपूर ने इस बारे में खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि आदित्य धर उनके पास धुरंधर 2 के लिए आए थे और चाहते थे कि वे फिल्म में एक छोटा सा कैमियो करें. लेकिन उस समय अनिल कपूर अपनी तारीखें पहले ही किसी दूसरे फिल्ममेकर को दे चुके थे. इसलिए उन्होंने इस ऑफर को स्वीकार नहीं किया.

धुरंधर 2 में अनिल कपूर को कैमियो हुआ था ऑफर

अनिल कपूर ने कहा कि उनकी पहचान सिर्फ टैलेंट से नहीं बल्कि प्रोफेशनलिज्म और कमिटमेंट से भी बनी है. उन्होंने बताया कि जब उन्होंने किसी फिल्म के लिए तारीखें दे दी होती हैं तो वे उसे बदलना सही नहीं मानते. उनके अनुसार वे यह कैमियो जरूर करना चाहते थे, लेकिन पहले से किए गए वादे की वजह से उन्हें मना करना पड़ा. अनिल कपूर ने यह भी कहा कि धुरंधर 2 एक शानदार फिल्म बनने वाली है. उन्होंने डायरेक्टर और टीम को शुभकामनाएं भी दीं.

अनिल कपूर को ऑफर हुआ था बड़े साहब का रोल?

फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर एक और दिलचस्प चर्चा शुरू हो गई है. कई नेटिजन्स यह अंदाजा लगा रहे हैं कि शायद अनिल कपूर को फिल्म में बड़े साहब का किरदार ऑफर किया गया था. जिन लोगों ने धुरंधर का पहला भाग देखा है वे जानते हैं कि फिल्म में बड़े साहब नाम के एक किरदार का जिक्र किया गया था. लेकिन अब तक यह किरदार स्क्रीन पर नजर नहीं आया. इसी वजह से दर्शक सोच रहे हैं कि क्या इस रहस्यमय किरदार के लिए अनिल कपूर को चुना गया था. हालांकि इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.