धुरंधर पर कमेंट कर बुरी फंसी अनीत पड्डा की बहन रीत, ट्रोलिंग के बाद उठाया ये बड़ा कदम
एक्ट्रेस अनीत पड्डा की बहन रीत पड्डा के बयान ने सोशल मीडिया पर बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है. अब दावा किया जा रहा है कि उन्होंने अपना इंस्टाग्राम और लिंक्डइन अकाउंट भी डिलीट कर दिया है.
मुंबई: बॉलीवुड की नई उभरती एक्ट्रेस अनीत पड्डा इन दिनों अपने काम से ज्यादा पारिवारिक विवाद को लेकर चर्चा में हैं. 2025 में फिल्म सैयारा से डेब्यू करने के बाद उन्हें काफी लोकप्रियता मिली थी और उन्हें नेशनल क्रश तक कहा जाने लगा. लेकिन अब उनकी बहन रीत पड्डा के एक बयान ने सोशल मीडिया पर तूफान खड़ा कर दिया है.
रीत पड्डा ने सोशल मीडिया पर एक यूजर को जवाब देते हुए कुछ चर्चित फिल्मों जैसे धुरंधर, द कश्मीर फाइल्स और द केरल स्टोरी को लेकर अपनी राय रखी. उन्होंने इन फिल्मों को प्रचार आधारित बताया और कहा कि ये सरकार के पक्ष का नजरिया पेश करती हैं. इसके साथ ही उन्होंने कश्मीरी पंडितों के मुद्दे को फिल्मों में दिखाए जाने के तरीके पर भी सवाल उठाए. उनका यह बयान तेजी से वायरल हो गया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर तीखी बहस शुरू हो गई.
सोशल मीडिया पर बढ़ा विरोध
रीत के बयान के बाद उन्हें इंटरनेट पर भारी आलोचना का सामना करना पड़ा. कई यूजर्स ने उनके विचारों का विरोध किया, जबकि कुछ लोगों ने उनका समर्थन भी किया. हालांकि, विरोध इतना बढ़ गया कि उन्हें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लगातार निगेटिव कमेंट्स मिलने लगे. इसके बाद उन्होंने पहले अपना इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट कर लिया.
क्या सच में डिलीट हुआ इंस्टाग्राम?
विवाद के बढ़ने के बाद अब यह दावा किया जा रहा है कि रीत पड्डा ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट पूरी तरह से डिलीट कर दिया है. जब यूजर्स उनकी प्रोफाइल खोलने की कोशिश कर रहे हैं तो वहां पेज उपलब्ध नहीं होने का मैसेज दिखाई दे रहा है. इससे यह अटकलें तेज हो गई हैं कि उन्होंने अकाउंट हटा दिया है. हालांकि, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि अकाउंट डिलीट किया गया है या अस्थायी रूप से बंद किया गया है.
सिर्फ इंस्टाग्राम ही नहीं, बल्कि रीत की LinkedIn प्रोफाइल भी अब नजर नहीं आ रही है. सोशल मीडिया पर उनकी निजी जानकारी तेजी से वायरल हो रही थी, जिसके बाद उन्होंने यह कदम उठाया हो सकता है. इंटरनेट यूजर्स उनके बैकग्राउंड और निजी जीवन से जुड़ी जानकारी खंगालने लगे थे, जिससे विवाद और बढ़ गया.
निजी जीवन को लेकर भी अटकलें
इस विवाद के बीच कुछ यूजर्स ने रीत पड्डा के निजी जीवन को लेकर भी दावे करने शुरू कर दिए. सोशल मीडिया पर यह कहा जा रहा है कि वह यूरोप में रहती हैं और एक पाकिस्तानी व्यक्ति को डेट कर रही हैं. हालांकि, इन दावों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और यह पूरी तरह से सोशल मीडिया पर चल रही अटकलें मानी जा रही हैं.
और पढ़ें
- 'दूसरा जन्म मेरे बच्चे के लिए', न्यू बोर्न बेबी को देख इमोशनल हुए अनुराग डोभाल, बेटे को यूं दुलारा; Video
- 'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' की OTT रिलीज डेट अनाउंस! वीर दास की स्पाई कॉमेडी कब और कहां देखें?
- 'स्प्लिट्सविला 16' फेम योगेश रावत की जान के पीछे कौन पड़ा? पोस्ट शेयर कर बयां किया दर्द, फैंस हुए परेशान