अनन्या पांडे और लक्ष्य की रोमांटिक फिल्म 'चांद मेरा दिल' को मिला ऑडियंस का प्यार, पढ़ें X रिव्यू
फिल्म 'चांद मेरा दिल' ने रोमांस प्रेमियों का दिल जीत लिया है. अनन्या पांडे और लक्ष्य अभिनीत यह लव स्टोरी रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है. फिल्म को लेकर युवा दर्शकों में खासा उत्साह दिख रहा है.
Chand Mera Dil X Review: आज सिनेमाघरों में धमाल मचा रही फिल्म 'चांद मेरा दिल' ने रोमांस प्रेमियों का दिल जीत लिया है. अनन्या पांडे और लक्ष्य अभिनीत यह लव स्टोरी रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है. फिल्म को लेकर युवा दर्शकों में खासा उत्साह दिख रहा है. रिलीज से पहले ही फिल्म की ट्रेलर और पोस्टर्स ने काफी क्रेज पैदा कर दिया था. अब रिलीज के बाद एक्स पर यूजर्स अपने रिएक्शन शेयर कर रहे हैं. ज्यादातर रिव्यू पॉजिटिव हैं. कई लोगों ने इसे 2026 की सबसे बेहतरीन रोमांटिक फिल्म बताया है.
कैसी है अनन्या पांडे और लक्ष्य की 'चांद मेरा दिल'?
एक यूजर ने लिखा- 'यह फिल्म 2026 की सबसे बड़ी रोमांटिक सेंसेशन है. जेन-जेड के लिए बिल्कुल नई तरह की सिनेमैटिक ट्रीट है. यह कोई सामान्य लव स्टोरी नहीं, बल्कि कुछ खास है जो बड़े पर्दे पर देखने लायक बनी है.' दूसरे यूजर्स ने फिल्म की कहानी की तारीफ करते हुए कहा कि यह एक जबरदस्त सरप्राइज पैक करती है. मेकर्स ने मुख्य ट्विस्ट को रिलीज से पहले गुप्त रखा, जिसकी वजह से दर्शक थिएटर में हैरान रह गए.
कई यूजर्स ने इसे 'दिल को छू लेने वाली' और 'रूहानी' कहानी बताया. फिल्म में भावनाओं को बखूबी दिखाया गया है, जो दर्शकों के दिल को सीधा छू रही है. अनन्या पांडे और लक्ष्य की केमिस्ट्री भी खूब सराही जा रही है. दोनों ही अभिनेताओं ने अपनी भूमिका में जान डाल दी है. दर्शक कह रहे हैं कि जोड़ी बिल्कुल फ्रेश और नेचुरल लग रही है.
फिल्म का संगीत, सिनेमैटोग्राफी और डायलॉग्स भी लोगों को पसंद आ रहे हैं. कुल मिलाकर 'चांद मेरा दिल' उन दर्शकों के लिए परफेक्ट फिल्म है जो सच्चे, गहरे और थोड़े अलग तरह के रोमांस को पसंद करते हैं. अगर आप भी एक अच्छी लव स्टोरी देखना चाहते हैं जो मन को छू जाए, तो यह फिल्म आपके लिए सही चुनाव हो सकती है.