'धरती गोल है इसलिए नहीं मिलते वफादार मर्द...', लॉयल आदमीयों पर ये क्या बोल गए अमिताभ बच्चन, इंटरनेट पर मचा बवाल
अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर वफादार आदमियों को लेकर ऐसा मजाक किया कि इंटरनेट हंसी से भर गया. उनके पोस्ट पर हजारों मजेदार रिएक्शन आए और फैंस ने बिग बी के इस नए अंदाज को खूब एन्जॉय किया.
मुंबई: मेगास्टार अमिताभ बच्चन एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गए हैं. लेकिन इस बार वजह कोई फिल्म अनाउंसमेंट या गहरी सोच वाला ब्लॉग नहीं, बल्कि एक हल्का फुल्का मजेदार वन लाइनर है जिसने इंटरनेट को हंसी से भर दिया. 27 फरवरी की सुबह बिग बी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा कि वफादार आदमी दुनिया के हर कोने में मिल जाते हैं लेकिन बदकिस्मती से धरती गोल है.
यह लाइन सामने आते ही वायरल हो गई. कुछ ही मिनटों में पोस्ट के स्क्रीनशॉट अलग अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर होने लगे और कमेंट सेक्शन में मजेदार प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई.
फैंस को पसंद आया नया अंदाज
अमिताभ बच्चन आमतौर पर सोशल मीडिया पर प्रेरणादायक विचार, निजी जीवन से जुड़ी बातें और अपने काम से जुड़े अपडेट साझा करते हैं. ऐसे में उनका यह शरारती अंदाज फैंस के लिए सरप्राइज बन गया. कई यूजर्स ने लिखा कि उन्हें लेजेंडरी एक्टर से इतनी चुटीली लाइन की उम्मीद नहीं थी. कुछ ने इसे अनएक्सपेक्टेड लेकिन आइकॉनिक बताया. एक यूजर ने मजाक में कहा कि तो समस्या इंसान नहीं बल्कि धरती का आकार है. वहीं दूसरे ने लिखा कि जब तक हम कोने तक पहुंचते हैं तब तक वहीं लौट आते हैं जहां से चले थे.
पोस्ट पर लोगों के मजेदार रिएक्शन
कमेंट सेक्शन में हंसी वाले रिएक्शन की भरमार दिखी. एक यूजर ने लिखा कि अगली इनिंग्स का समय आ गया है और हमें अमित स्टाइल विट की कमी महसूस हो रही थी. एक ने मजाक में जया मैडम का जिक्र करते हुए लिखा कि अब यह मत कहना कि आपका घर गोल है. इस तरह के हल्के फुल्के कमेंट्स ने पोस्ट को और वायरल बना दिया. हालांकि अमिताभ बच्चन ने इस लाइन के पीछे का कोई संदर्भ साफ नहीं किया है. लेकिन उनके इस मजेदार अंदाज ने यह जरूर दिखाया कि वह समय समय पर अपने फैंस को चौंकाना जानते हैं.
अमिताभ बच्चन का वर्कफ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन हाल ही में फिल्म वेट्टैयान में नजर आए थे, जिसमें उन्होंने रजनीकांत के साथ स्क्रीन शेयर की. वह आने वाले समय में Kalki 2898 AD के सीक्वल में दिखाई देंगे, जिसमें Prabhas और Kamal Haasan भी अहम भूमिका में हैं. इसके अलावा वह कोर्टरूम ड्रामा सेक्शन 84 में भी नजर आएंगे.
74 साल की उम्र पार करने के बाद भी बिग बी का उत्साह और ऊर्जा कम नहीं हुई है. चाहे बड़े पर्दे की बात हो या सोशल मीडिया की, वह हर जगह अपनी मौजूदगी दर्ज कराते रहते हैं. इस बार उनका एक साधारण सा मजाक यह साबित कर गया कि शब्दों का सही इस्तेमाल किसी भी बड़े भाषण से ज्यादा असरदार हो सकता है. इंटरनेट पर छाई इस हंसी ने एक बार फिर दिखा दिया कि अमिताभ बच्चन सिर्फ सुपरस्टार ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया के भी बादशाह हैं.
और पढ़ें
- हाई कोर्ट के स्टे के बाद भी धड़ल्ले से क्यों ऑनलाइन बिक रही हैं द केरल स्टोरी 2 की टिकटें, फैंस ने उठाया सवाल
- डायरेक्टर से 16 साल बड़ी थी उनकी मां, बेटे की सिगरेट छुड़ाने के लिए अपनाया था ऐसा देसी तरीका की आप भी हो जाएंगे हैरान
- रश्मिका मंदाना से अबतक नाराज हैं ऋषभ शेट्टी? विजय देवरकोंडा संग शादी के सवाल पर दिया ऐसा रिएक्शन की दंग रह गए लोग!