Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assam Assembly Election 2026

'अरे बाप रे बाप...', IND vs PAK के मैच के बाद क्यों पछताने लगे Big B? वायरल हो गया ट्वीट

भारत और पाकिस्तान का टी20 विश्व कप 2024 का मुकाबला कल हुआ जिसमें भारतीय टीम ने पाकिस्तान की टीम को पूरे 6 रन से हराया. भारतीय टीम की जीत के बाद सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं आने लगीं.

Social Media
India Daily Live

Amitabh Bachchan: रविवार, 9 जून को न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान का टी20 विश्व कप 2024 के लिए मुकाबला हुआ. इसमें भारत ने पाकिस्तान को छह रनों से मात दी. कल का मैच काफी दिलचस्प रहा क्योंकि पहले तो लगा कि हम मैच हार जाएंगे लेकिन जब भारतीय टीम ने बॉलिंग की तो उन्होंने अपनी गेंद की ताकत दिखाई. हालांकि, कल के मैच के बाद हर भारतीय के चेहरे पर खुशी थी. वहीं बॉलीवुड सितारों ने भी इस जीत पर अपनी खुशी जाहिर की. 

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह बेहद खुश दिख रही हैं तो वहीं अभिनेता अमिताभ बच्चन, आयुष्मान खुराना और वरुण धवन ने भी टीम इंडिया को उनकी जीत पर बधाई दी. अमिताभ बच्चन ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- अरे बाप रे बाप! Ind vs Pak खेला देख रहे थे, और बीच में ही टीवी बंद कर दिया, क्योंकि लगा हार तो रहे हैं हम! लेकिन अभी अचानक Internet देखा और कि हम जीत गए...वाह..इंडिया, इंडिया, इंडिया, इंडिया..

अमिताभ बच्चन ने किया पोस्ट

बिग बी का ये पोस्ट काफी धड़ल्ले से पसंद किया जा रहा है. लोग इसको पढ़कर काफी हंस रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा वाह सर क्या पोस्ट किया है. वहीं दूसरे ने लिखा सर यहीं हाल हमारा भी थी. वहीं कुछ का कहना है कि आपको अपनी टीम पर भरोसा नहीं था क्या?

बिग बी के अलावा भी कई सितारों ने भारतीय टीम की जीत को सेलिब्रेट किया. आयुषमान खुराना, कार्तिक आर्यन, अनुष्का शर्मा और धनश्री वर्मा ने भी जीत की खुशी जाहिर की. अनुष्का शर्मा का एक वीडियो भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है.