Budget 2026

धर्मेंद्र की बिगड़ी तबीयत के बीच अमिताभ बच्चन का रिएक्शन वायरल! बिन कुछ कहे बिग बी ने क्या दिया हिंट?

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की इन दिनों हालत नाजुक हैं. परिवार वालों से लेकर उनके लाखों-करोड़ों फैंस जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं. ऐसे में बिग बी का रिएक्शन भी वायरल हो रहा है.

x
Antima Pal

मुंबई: बॉलीवुड के दो अनमोल रत्न – अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र फैंस आजतक भी इन दोनों स्टार्स के दीवाने हैं. 'शोले' में जय और वीरू बनकर दोनों ने जो दोस्ती दिखाई, वो आज भी हर दिल में बस्ती है. लेकिन इन दिनों चिंता का माहौल है. ही-मैन धर्मेंद्र की सेहत अचानक बिगड़ी और वो मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हो गए. इसी बीच बिग बी ने कुछ ऐसा किया, जो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया.

धर्मेंद्र पिछले कई दिनों से अस्पताल में हैं. उनकी हालत देखकर परिवार और फैंस परेशान हैं. बेटे सनी देओल की टीम ने बयान दिया, 'पापा की स्थिति स्थिर है, डॉक्टर लगातार निगरानी कर रहे हैं. कोई नई खबर आएगी तो जरूर बताएंगे.' हेमा मालिनी ने भी फैंस से शांत रहने की अपील की है. लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा अमिताभ बच्चन की है. 

धर्मेंद्र की बिगड़ी तबीयत के बीच अमिताभ बच्चन का रिएक्शन वायरल!

सदी के महानायक ने न कोई बयान दिया, न कोई शुभकामना. बस एक्स और अपने ब्लॉग पर एक खाली पोस्ट डाली. न शब्द, न फोटो, न इमोजी – सिर्फ सफेद पेज. यह पोस्ट जैसे ही आई, फैंस के कमेंट्स की बाढ़ आ गई. कोई लिखा, 'बिग बी का दर्द शब्दों में नहीं समाता.' कोई बोला, 'जय मौन है क्योंकि वीरू बिस्तर पर है.' एक यूजर ने पुराना डायलॉग याद दिलाया – 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे...' कुछ लोगों ने लिखा कि यह खामोशी ही सबसे बड़ी चीख है.

अमिताभ और धर्मेंद्र की दोस्ती 50 साल पुरानी है. 'रामपुर का लक्ष्मण', 'शोले', 'चुपके चुपके' से लेकर 'यमला पगला दीवाना' तक, दोनों ने साथ हंसी-खुशी बांटी. असल जिंदगी में भी दोनों एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ रहे. जब धर्मेंद्र मुश्किल में थे, अमिताभ ने मदद की. धर्मेंद्र की सेहत पर डॉक्टर आश्वस्त हैं.उम्र ज्यादा है, इसलिए सावधानी बरती जा रही है.फैंस दुआ कर रहे हैं कि जल्दी वो घर लौटें और फिर वो दमदार आवाज गूंजे. 

सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ जय-वीरू

अमिताभ बच्चन अभी अस्पताल नहीं गए, शायद निजता का सम्मान कर रहे हैं. लेकिन उनका यह मौन सबको छू गया. सोशल मीडिया पर #जयवीरू ट्रेंड कर रहा है. लोग पुरानी फिल्मों के क्लिप शेयर कर रहे हैं. सच्ची दोस्ती यही है – न बोलना पड़े, न समझाना पड़े. बस एक खाली पोस्ट और दुनिया समझ जाए.