आंखों में आंसू, कई बार हुए इमोशनल, रिया चक्रवर्ती के सामने आमिर खान ने खोल दिए दिल के सारे राज
Rhea Chakraborty Podcast: बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने रविवार को इंस्टाग्राम पर अपने पॉडकास्ट 'रिया चक्रवर्ती पॉडकास्ट चैप्टर 2' का नया प्रोमो वीडियो शेयर किया है. इसमें रिया ने आमिर खान की झलक दिखाई है. प्रोमो वीडियो में रिया एक्टर आमिर खान को गुड लुकिंग कहती हैं. यह एपिसोड 23 अगस्त को आएगा. बता दें, रिया के पॉडकास्ट की पहली गेस्ट सुष्मिता सेन थी.
Rhea Chakraborty: बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती इन दिनों अपने पॉडकास्ट के लिए चर्चा में बनी हुई हैं. उनकी पॉडकास्ट की पहली गेस्ट सुष्मिता सेन थी. अब आमिर खान ने उनके पॉडकास्ट में दस्तक दी है. कुछ दिन पहले आमिर खान और रिया चक्रवर्ती एक साथ नजर आए थे. अब एक्ट्रेस ने अपने पॉडकास्ट प्रोमो में 'रिया चक्रवर्ती पॉडकास्ट चैप्टर 2' से रिया ने आमिर खान की झलक दिखाई है.
एक्ट्रेस ने रविवार को इंस्टाग्राम पर नया प्रोमो वीडियो शेयर किया है. इसमें आमिर खान ने रिया से बातचीत करते हुए उन्हें courageous कहा था. दरअसल, साल 2020 में सुशांत सिंह राजपूत के मौत के लिए एक्टर के परिवार और फैंस रिया को दोषी ठहराया था. लेकिन फिर भी लगातार ट्रोलिंग और ऑनलाइन नफरत का डटकर सामना किया. रिया चक्रवर्ती को कुछ महीने के लिए जेल भी जाना पड़ा था.
रिया ने की आमीर खान की तारीफ
प्रोमो वीडियो में रिया, आमीर खान के लुक भी तारीफ कर रही होती है. रिया का कहना है कि ऋतिक रोशन, शाहरुख खान और सलमान खान एक्टर के अलावा आप भी गुड लुकिंग हो. रिया कहती हैं "सिर्फ मैं ही नहीं बल्कि पूरा देश मेरी बात में साथ देगा." वहीं, जब आमिर ने कहा, "लोग हमेशा मेरे आउटफिट का मजाक उड़ाते हैं..." रिया बीच में रोकती हैं और कहती हैं, "मैंने कभी स्टाइलिश नहीं कहा."
एक्ट्रेस ने शेयर किया प्रोमो वीडियो
रिया चक्रवर्ती चैट शो की बात करें तो 'रिया चक्रवर्ती पॉडकास्ट चैप्टर 2' का ये एपिसोड 23 अगस्त आएगा. रिया ने इंस्टाग्राम पर प्रोमो वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन दिया, "मैं एक सच्चे स्टार और दोस्त आमिर खान का स्वागत करने के लिए काफी एक्साइटेड हूं". वह आगे लिखती हैं, " उनके स्टारडम, दुख और बहुत कुछ जुड़े एक्सपीरियंस के बारे में गहराई से जानने के लिए हमारे साथ बने रहें."