US Israel Iran War

ऐश्वर्या राय बच्चन की वजह से कैसे चमकी अमीषा पटेल की किस्मत? आमिर खान की फिल्म में मिला था बड़ा रोल

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने खुलासा किया है कि कैसे उन्हें मंगल पांडे में रोल मिला. एक्ट्रेस के खुलासे में आमिर खान और ऐश्वर्या राय से जुड़ी दिलचस्प बातें सामने आई हैं.

X
Babli Rautela

मुंबई: बॉलीवुड में फिल्मों के पीछे की कहानियां अक्सर उतनी ही दिलचस्प होती हैं जितनी फिल्म खुद. हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने अपने करियर से जुड़ा एक ऐसा ही किस्सा साझा किया है, जिसने एक बार फिर पुरानी यादों को ताजा कर दिया है. उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें आमिर खान की मंगल पांडे द राइजिंग में रोल मिला और क्यों वह लगान फिल्म का हिस्सा नहीं बन सकीं. अमीषा पटेल ने अपने इंटरव्यू में बताया कि उन्हें मंगल पांडे में रोल मिलने के पीछे सबसे बड़ी वजह आमिर खान थे. 

उन्होंने कहा कि आमिर ने उनका एक इंटरव्यू देखा था, जिसमें उन्हें उनकी समझदारी काफी पसंद आई थी. अमीषा के मुताबिक, दोनों एक इंटरव्यू के दौरान मिले थे और वहां उन्होंने नॉट एंड क्रॉस का गेम भी खेला. यह एक मजेदार मुकाबला बन गया था, जिसमें दोनों के बीच हल्का फुल्का मुकाबला देखने को मिला है. यही बातचीत और समझदारी आमिर खान को प्रभावित कर गई.

ऐश्वर्या के बाहर होने के बाद मिला मौका

फिल्म में ज्वाला का रोल पहले ऐश्वर्या राय बच्चन को ऑफर किया गया था. लेकिन कुछ कारणों से उन्होंने फिल्म छोड़ दी. इसके बाद यह रोल अमीषा पटेल को मिल गया. उस समय ऐश्वर्या के फिल्म छोड़ने को लेकर कई तरह की चर्चाएं हुई थीं. कुछ रिपोर्ट्स में फीस को लेकर मतभेद की बात कही गई, जबकि बाद में खुद ऐश्वर्या ने साफ किया कि यह मामला प्रोड्यूसर और उनके एजेंट्स के बीच मतभेद का था.

लगान से क्यों हुईं बाहर अमीषा पटेल

अमीषा पटेल ने यह भी बताया कि उन्हें पहले लगान के लिए चुना गया था. उन्होंने फिल्म के लिए लुक टेस्ट दिया था और डेट्स भी दे दी थीं. लेकिन बाद में उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया गया. डायरेक्टर को लगा कि गांव की लड़की के किरदार के लिए अमीषा की पर्सनैलिटी ज्यादा पढ़ी लिखी और सॉफिस्टिकेटेड लगती है. उनकी आंखों और व्यक्तित्व को उस किरदार के हिसाब से फिट नहीं माना गया आखिरकार, इस फिल्म में आमिर खान के साथ Gracy Singh नजर आईं, जिन्होंने अपने रोल से दर्शकों का दिल जीत लिया.