menu-icon
India Daily

आलिया भट्ट-शरवरी स्टारर 'अल्फा' की रिलीज डेट आगे खिसकी, जानें किस तारीख को दस्तक देगी फिल्म

'अल्फा' जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. आलिया भट्ट और शरवरी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी. फिल्म की रिलीज डेट में एक बार फिर बदलाव हुआ है. पहले 10 जुलाई 2026 को रिलीज होने वाली यह फिल्म अब नई तारीख को रिलीज हो सकती है.

antima
Edited By: Antima Pal
आलिया भट्ट-शरवरी स्टारर 'अल्फा' की रिलीज डेट आगे खिसकी, जानें किस तारीख को दस्तक देगी फिल्म
Courtesy: x

Alpha Release Date: बॉलीवुड की अपकमिंग फिल्म 'अल्फा' जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. आलिया भट्ट और शरवरी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी. फिल्म की रिलीज डेट में एक बार फिर बदलाव हुआ है. पहले 10 जुलाई 2026 को रिलीज होने वाली यह फिल्म अब एक हफ्ता पहले, यानी 3 जुलाई 2026 को बड़े पर्दे पर आएगी.

'अल्फा' की रिलीज डेट आगे खिसकी

फिल्म को पहले पिछले साल रिलीज होना था, लेकिन बाद में इसे अप्रैल 2026 और फिर जुलाई 2026 के लिए टाल दिया गया था. अब बॉलीवुड ट्रेड की रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की रिलीज डेट आगे खिसकाई गई है. 

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि 3 जुलाई की तारीख इसलिए चुनी गई क्योंकि उसी दिन रिलीज होने वाली धमाल 4 अब 17 जुलाई को आ रही है. 3 जुलाई को अब कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है, इसलिए प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा ने इसे सही मौका समझा. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस बदलाव से अल्फा को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा फायदा मिल सकता है. 

'अल्फा' को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्सुकता

17 जुलाई को क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म The Odyssey और धमाल 4 दोनों रिलीज हो रही हैं. ऐसे में अल्फा को लगातार दो हफ्ते क्लियर रन मिल जाएगा. 10 जुलाई को भी कोई बड़ी बॉलीवुड फिल्म नहीं आ रही है, जो अल्फा के लिए और भी अच्छी बात है. अल्फा को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्सुकता है. आलिया भट्ट अपनी एक्शन अवतार में नजर आएंगी, जबकि शरवरी भी पहली बार इतनी बड़ी फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं. 

फिल्म की स्टोरी, लुक और एक्शन सीक्वेंस को लेकर पहले ही काफी चर्चा हो चुकी है. यश राज फिल्म्स की इस फिल्म को दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि अब तक फिल्म की नई रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है. रिपोर्ट्स में सिर्फ अंदरूनी जानकारी के आधार पर यह खबर सामने आई है. पुष्टि होते ही मेकर्स की तरफ से पोस्ट या प्रेस रिलीज जारी होने की उम्मीद है.

बॉलीवुड में इन दिनों रिलीज डेट्स को लेकर काफी होड़ देखने को मिल रही है. बड़े-बड़े फिल्ममेकर्स हॉलिडे सीजन, क्लैश से बचने और ज्यादा स्क्रीन्स पक्का करने के लिए डेट्स बदलते रहते हैं. अल्फा का यह फैसला भी इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है. अगर सब कुछ ठीक रहा तो 3 जुलाई 2026 को आलिया भट्ट और शरवरी की जोड़ी दर्शकों को थ्रिलर एक्शन का भरपूर मजा देगी.